{"_id":"096592f0505fbc3063c2626177f754e6","slug":"the-signed-memorandum-crossing-open-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रासिंग खुलवाने के लिए हस्ताक्षरित ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रासिंग खुलवाने के लिए हस्ताक्षरित ज्ञापन सौंपा
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Sat, 19 Sep 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
रौजा रेलवे क्रासिंग को खुलवाने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति की तरफ से शहर में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था। अभियान के संयोजक अरुण सिंह ने शनिवार को दस हजार 372 लोगों का हस्ताक्षरित समर्थनयुक्त प्रधानमंत्री और
केेंद्रीय रेल राज्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में गेट बंद होने से जनता को होने वाली कठिनाइयों से अवगत कराते हुए उसे अविलंब खोले जाने की मांग की गई।
ज्ञापन के माध्यम से बताया कि गेट बंद होने से सड़क के किनारे स्थित दूकानदारों का व्यवसाय ग्राहकों का आवगमन बंद हो जाने से बंदी के कगार पर पहुंच चुका है। समिति के संयोजक अरुण सिंह ने कहा कि यदि इसके बाद भी गेट नहीं खुला
विज्ञापन
तो समिति के लोग अगले कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों का विरोध स्वरूप प्रतीकात्मक पुतला फूंकेंगे। साथ ही सत्याग्रह आंदोलन चलाकर धरना-प्रदर्शन एवं जन आंदोलन करेंगे। इस मौके पर मीडिया प्रभारी गौतम मिश्र, सुरेश सिंह, अबु
फखर खां, दुर्गविजय बिंद, रामशब्द सिंह, अनीस अहमद, ज्ञानेन्द्र सिंह, लोहा सिंह, आसिफ खान, सुग्रीव यादव, बृजेश सिंह काकन, दुर्गेश श्रीवास्तव, ओमप्रकाश तिवारी, चन्द्रिका यादव, श्रीप्रकाश केशरी, प्रह्लाद पांडेय आदि मौजूद थे।