{"_id":"6373ceb5d0c3dc7e8e3707e6","slug":"the-shopkeeper-was-busy-preparing-for-the-wedding-the-shop-caught-fire-ghazipur-news-vns683818397","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी की तैयारी में लगा था दुकानदार, लगी दुकान में आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी की तैयारी में लगा था दुकानदार, लगी दुकान में आग
विज्ञापन
बरेसर थाना क्षेत्र के जहूराबाद बाजार में एक कपड़े की दुकान में सोमवार की रात आग लगने से लाखों रुपये के कपड़े और फर्नीचर जलकर नष्ट हो गए। आग कैसे लगी इसका कारण पता नहीं चल पाया। आस-पास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया ।
शक्करपुर कला गांव निवासी परवेज आलम उर्फ बबलू की जहूराबाद के चकजैनब में कपड़े की दुकान है। वह दुकान को दो दिनों से बंदकर अपनी शादी की तैयारी में लगा था। देर रात किसी कारण दुकान में आग लग गई। आस-पास के लोगों ने फोन से परवेज को घटना की सूचना दी। जब-तक आग पर काबू पाया जाता अगलगी की घटना में कपड़ा, काउंटर, पंखा आदि जल गया।
पीड़ित ने बताया 15 नवंबर को शादी है। शादी के कारण इधर व्यस्तता बढ़ गई है। दुकान दो दिन से बंद थी। अगलगी में आठ से नौ लाख के कपड़े जलकर नष्ट हो गए। इस संबंध में बरेसर थानाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कपड़े की दुकान में आग लगने से संबंधित तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।