फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The rise in the water level of the Ganges, the people of the coastal villages are scared

गंगा के जल स्तर में बढोत्तरी, सहमे हुए हैं तटवर्ती गांवों के लोग

Fri, 30 Jul 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
The rise in the water level of the Ganges, the people of the coastal villages are scared
गंगा के जलस्तर में आठ सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से वृद्धि हो रही है। जल आयोग के अनुसार शुक्रवार की दोपहर तीन बजे तक जलस्तर 54.980 मीटर दर्ज किया गया जबकि सुबह दस बजे जलस्तर 54.500 मीटर था। अचानक गंगा का जलस्तर बढ़ने से आस-पास के गांवों के लोग सहम गए हैं। फिलहाल गंगा अभी भी खतरे के निशान से 5.125 मीटर नीचे बह रही है। पिछली बार जिस तरह से गंगा ने अपना कहर तटवर्ती व निचली बस्तियों में मचा चुकी है उसे याद कर लोग सहमे हुए हैं। लोगों का कहना है कि इस बार गंगा का जलस्तर जिस तरह से रुक-रुक कर बढ़ रहा है, वह खतरे की घंटी है। एक तरफ कोरोना ने उनकी आर्थिक स्थिति को बेपटरी किया। अब गंगा के संभावित कहर को लेकर सशंकित हैं। बाढ़ की आशंका से तटवर्ती लोगों की आर्थिक व्यवस्था एकबार फिर बेपटरी होने की आशंका है। ऐसा हुआ तो उनके समक्ष रोजी-रोटी के लाले पड़ सकते हैं। पहले आई बाढ़ में भगीरथपुर, घाटमपुर, कालूपुर, बहलोलपुर, बवाडा, सुजानपुर, युवराजपुर, पटकनियां, गौरा, अड़रिया, सुहवल, बडौरा, पटखौलियां, बहादुरपुर, डारीडीह, बेमुई, रेवतीपुर, नरायनापुर, कल्यानपुर, पकडी, गोपालपुर, नगदीलपुर, दुल्लहपुर, हसनपुरा, बीरऊपुर, रामपुर साधोपुर, टौंगा, उधरपुर आदि गांव काफी प्रभावित हुए थे। जहां लोगों को जन और धन की की क्षति उठानी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed