फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The revenue team reached the village of Madan Yadav, the head of Adhiyaran village, in the MLC election

एमएलसी चुनाव में प्रत्याशी अधियारां गांव के प्रधान मदन यादव के गांव पहुंची राजस्व की टीम

Thu, 24 Mar 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
The revenue team reached the village of Madan Yadav, the head of Adhiyaran village, in the MLC election
अधियारां गांव में ग्राम सभा की जमीन पर सामुदायिक शौचालय की पैमाईश को लेकर एसडीएम जमानियां भारत भ? - फोटो : GHAZIPUR
सुहवल। विधन परिषद चुनाव के प्रत्याशी मदन यादव के गांव अधियारां में बुधवार को अवैध कब्जे को हटाने और सामुदायिक शौचालय की जमीन के पैमाइश करने के लिए जमानिया एसडीएम भारत भार्गव के नेतृत्व में राजस्व विभाग टीम पहुंच गई। पैमाइश के दौरान कई बार ग्रामीणों से कर्मचारियों की नोकझोंक हुई। मदन यादव इस गांव के प्रधान हैं और बुल्डोजर से उनका घर तोड़ने की चर्चा इलाके में शुरू हो गई। उनके समर्थन में कई विधायक मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

राजस्व कर्मियों ने ग्राम सभा की जमीन का सीमांकन किया और कब्जे हटाने का निर्देश दिया। गांव के प्रधान मदन यादव एमएलसी पद के निर्दल प्रत्याशी हैं। गांव में राजस्व टीम के पहुंचने पर उनके घर को बुलडोजर से तोड़ने की चर्चा शुरू हो गई। यह बात पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। आसपास गांव से भारी संख्या में ग्रामीण और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। विधायक ओमप्रकाश सिंह, डा. वीरेंद्र यादव, सुहैब उर्फ मन्नू अंसारी, सपा जिलाध्यक्ष रामधारी यादव भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने एसडीएम से चुनाव के दौरान जमीन की पैमाइश करने और अतिक्रमण हटाने पर आपत्ति जताई। उसके बाद राजस्व विभाग के अधिकारी मौके से चले गए। गांव में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। विधायक ओमप्रकाश सिंह ने लोगों को आश्वस्त किया कि पार्टी उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन पार्टी के लोगों को बेवजह परेशान कर रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोप लगाया कि पार्टी प्रत्याशी भोलानाथ शुक्ला का पर्चा दबाव बनाकर वापस कराया गया है। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष मदन यादव पर दबाव बनाया जा रहा है। इसे किसी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा। एसडीएम भारत भार्गव का कहा है कि अवैध कब्जे को खाली कराकर सामुदायिक शौचालय के जमीन का सीमांकन किया। जमीन ब्लाक को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed