फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The responsibility of serving Guru's feet is priceless

गुरु चरणों की सेवा का दायित्व होता है अनमोल

Tue, 16 Nov 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
The responsibility of serving Guru's feet is priceless
जमानिया। नगर के कस्बा बाजार स्थित रामलीला मैदान में चल रहे सात दिवसीय संगीतमय भागवत कथा का आयोजन किया गया है। कथा वाचक प्रियंका पांडेय ने कहा कि गुरु चरणों की सेवा का अवसर मिलना परम सौभाग्य होता है, जो अनमोल है। मुझे भी ठाकुर जी की कृपा से गुरु सेवा का दायित्व मिला था, लेकिन उस समय सेवा भाव का ज्ञान नहीं था और अब जब ज्ञान की प्राप्ति हो चुकी है तो गुरु सेवा का अवसर नहीं हैं। इसलिए गुरू सेवा को समर्पित भाव से करना और उनका आदेश का पालन सदा ही करना चाहिए। कहा कि हमारे जीवन में विचारों का आदान प्रदान रोम-रोम से होता है इसके लिए सिर्फ नाक, कान और आंखें ही नहीं होती हैं। इस दौरान कल युग के प्रसंग को विस्तार से सुनाया है। मुख्य अतिथि रितेश सिंह ने आरती के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा और कहा कि भागवत कथा से लोगों को सीख एवं प्रेरणा मिलती है जो वर्तमान समय में बहुत जरूरी है। दिन पर दिन लोग आपसी भाईचारे को भुल रहे हैं। जो समाज के लिए खतरा है। इस अवसर पर महादेव पांडेय बृजेश चौरसीया, प्रमोद यदुवंशी, रामा पांडेय, कमलचंद बाबा, घनश्याम जायसवाल, रवि वर्मा, झुन्ना पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed