फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The release from custody of the accused arrested

कस्टडी से आरोपी को छुड़ाने वाले गिरफ्त में

Sun, 03 May 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sun, 03 May 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
The release from custody of the accused arrested
 क्षेत्र के भुतहियाटाड़ के पास 27 अप्रैल को पेशी पर ले जाने के दौरान दो आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ा कर भगा ले जाने के मामले में करंडा और नंदगंज पुलिस ने तीन आरोपियों को विभिन्न स्थानों पर छापेमारी के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


 इनके पास से घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो और बोलेरो को भी बरामद कर लिया है। पुलिस इस मामले के अन्य फरार अपराधियों की तलाश कर रही है।

 पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने रविवार की शाम पत्रकार वार्ता में मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर डगरा पुलिया के पास लीलाधरपुर गांव निवासी ईंट भट्टा मालिक चंदन सिंह उर्फ पप्पू पर जानलेवा हमला किया गया था।
विज्ञापन


इस मामले में ईंट भट्ठा मालिक की ओर से करंडा ब्लाक प्रमुख के पति अमरनाथ यादव निवासी सुआपुर तथा अन्य के खिलाफ सैदपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।

 रात में ही मुहम्मदाबाद पुलिस ने नामजद आरोपी अमरनाथ यादव तथा उसके साथ राजेश पांडेय निवासी चोलापुर वाराणसी को गिरफ्तार कर लिया।

सोमवार को शाहनिंदा चौकी प्रभारी राजू कुमार अपने सात सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ सैदपुर न्यायालय में पेश करने के लिए ले जा रहे थे।

 भुतहियाटांड के पास पहुंचने पर पीछे से पांच लग्जरी वाहनों पर सवार सशस्त्र बदमाशों ने असलहे के बल पर पुलिसकर्मियों को आतंकित कर दोनों आरोपियों को छुड़ाकर वाराणसी की ओर भाग निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई थी। कई स्थानों पर छापेमारी के दौरान नंदगंज पुलिस ने नैसारा के पास राणा सिंह यादव को गिरफ्तार कर उसके पास से घटना में प्रयुक्त स्कार्पियों और करंडा थानाध्यक्ष संतोष मिश्र ने


चोचकपुर पेट्रोलपंप के पास से रविवार की शाम 4 बजे पप्पू सिंह और अवधेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त बोलेरो को भी बरामद कर लिया।

 एसपी ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपी प्रमुखपति के करीबी हैं। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। वह जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed