{"_id":"69273984b0d0f7872f001063","slug":"the-real-power-of-democracy-is-the-people-sunil-ram-ghazipur-news-c-20-1-vns1007-1200492-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र की असली शक्ति है जनता : सुनील राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र की असली शक्ति है जनता : सुनील राम
विज्ञापन
शहर के लंका स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते
गाजीपुर। कांग्रेस की ओर से संविधान दिवस पर डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क लंका में बुधवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत के संविधान के शिल्पी, बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। पार्टी जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि आज का दिन हमें यह याद दिलाता है कि लोकतंत्र की असली शक्ति जनता है, न कि सत्ता की कुर्सी। वर्तमान में सरकार द्वारा संविधान की मूल भावना को कमजोर करने की लगातार कोशिश हो रही है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा के लिए खड़ा हो। इस मौके पर शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, रविकांत राय, डॉ. मारकंडेय सिंह, अजय श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
मूल कर्तव्यों की दिलाई शपथ-बिरनो। स्थानीय विकासखंड परिसर में बुधवार को संविधान दिवस के अवसर पर खंड विकास अधिकारी कौस्तुभ मणि पाठक ने कर्मचारियों और उपस्थित जनसमूह को संविधान के मूल कर्तव्यों की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती, तभी संभव है, जब प्रत्येक नागरिक और कर्मचारी संविधान की भावना के अनुरूप कार्य करे। इस मौके पर एडीओ पंचायत अनिल कुमार वर्मा, आनंद सिंह, अखिलेश सिंह, अमरेश सिंह, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।
जेल अधीक्षक ने संविधान दिवस पर दिलाई शपथ-गाजीपुर। जिला कारागार में संविधान दिवस शपथ कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया। जेल अधीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे ने कारागार कर्मियों एवं बंदियों को शपथ दिलाई। जेल अधीक्षक ने डिप्टी जेलर, अध्यापक. प्रधान लिपिक के साथ जेल वार्डन और बंदियों को शपथ दिलाने के साथ संविधान में वर्णित अधिकारों और मूल अधिकारों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर जेलर शेषनाथ यादव. डिप्टी जेलर राजेश कुमार. शिक्षा अध्यापक धर्मेंद्र श्रीवास्तव. प्रधान लिपिक वीरेंद्र सिंह. जेल वार्डर एवं बंदी मौजूद रहे। संवाद