फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The procession was carried out with the statue of Mary in a palanquin.

Ghazipur News: मरियम की प्रतिमा पालकी में रखकर निकाली गई शोभायात्रा

Sun, 05 Oct 2025 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
The procession was carried out with the statue of Mary in a palanquin.
हार्टमनपुर चर्च से माता मरियम की पालकी के साथ निकली शोभा यात्रा में शामिल मसीही समुदाय के लोग।
दुबिहां। बारांचवर विकास खंड के हार्टमनपुर चर्च में दुख निवारीका माता मरियम का दो दिवसीय मरियालय दिवस का समापन रविवार को हो गया।
विज्ञापन

सुबह माता मरियम की प्रतिमा को पालकी में रख कर मिशन से हार्टमनपुर इंटर काॅलेज तक शोभायात्रा निकाली गई। पालकी के साथ वाराणसी धर्म प्रांत के धर्माध्यक्ष संत युजिन जोसफ तथा हार्टमन इंटर काॅलेज के प्रशासक फादर पी विक्टर के साथ श्रद्धालु महिलाएं चल रहीं थी। उसके बाद पालकी को चर्च स्थिति माता मरियम के मंदिर पर रखकर पूजा का कार्यक्रम हुआ। इसके बाद मिशन बोर्डिंग की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत और नृत्य प्रस्तुत किया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम में वाराणसी, जौनपुर, बलिया, गाजीपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र तथा आजमगढ़ के मिशनरी समुदाय के लोग शामिल हुए। शोभायात्रा में फादर डेबिड, फादर सी.थामस, फादर जयरतन, फादर प्रमोद, फादर सुरेश अगस्टीन, फादर जान अब्राहम आदि शामिल रहे। आभार फादर पी विक्टर ने किया। सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस मुस्तैद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed