फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The process of eliminating fake voters is going on fast: Dr. Rakesh

फर्जी वोटरों काे बाहर करने की प्रक्रिया तेज चल रही :डॉ राकेश

Thu, 18 Dec 2025 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
The process of eliminating fake voters is going on fast: Dr. Rakesh
शहर के छावनी लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में आईएसआर की समीक्षा बैठक को संबोधित करते पार्टी के जिल
गाजीपुर। भाजपा के छावनी लाइन स्थित जिला कार्यालय पर बुधवार को मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा बैठक हुई। इसमें जिला प्रभारी डाॅ. राकेश त्रिवेदी ने एसआईआर के महत्व को बताते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध मतदाता सूची का होना जरूरी है। गाजीपुर में भी बहुत से फर्जी, मृत एवं विस्थापित मतदाताओं को सूची से बाहर करने की प्रक्रिया तेज गति से चल रही है। जिला प्रवासी राणा सिंह ने कहा कि अभियान के माध्यम से शुद्ध मतदाता सूची जिले की सभी सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करेगी। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती तथा 28 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को बूथ स्तर पर सुना जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, बृजेंद्र राय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, प्रो. शोभनाथ यादव, डा. मुराहू राजभर, रामनरेश कुशवाहा, जितेंद्र पांडेय, राजेश भारद्वाज, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, अवधेश राजभर, ब्लाक प्रमुख सीता सिंह, राजन सिंह, डा. प्रदीप पाठक, मनोज गुप्ता, बृजेंद्र सिंह, शशिपाल उर्फ घूरा सिंह, आनंद राय, अच्छेलाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा आदि उपस्थित थे। बैठक में गुलाम कादिर राइनी, विश्वकर्मा राम, धीरज तिवारी, भानूप्रताप राय, जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की भाभी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। संचालन महामंत्री दयाशंकर पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed