{"_id":"61f8218fd815a678be03d3f7","slug":"the-problem-of-sewer-pits-in-the-city-will-be-removed-up-to-10-roads-will-be-glaring-ghazipur-news-vns636328088","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में सीवर के गड्ढ़ों की दूर होगी परेशानी, 10 तक सड़कें होंगी चकाचक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में सीवर के गड्ढ़ों की दूर होगी परेशानी, 10 तक सड़कें होंगी चकाचक
विज्ञापन
शहर में जगह-जगह सीवर के लिए गड्ढ़ा खुदे होने से महीनों से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के लोग आवागमन के दौरान परेशानी झेलने को मजबूर हैं। लोगों को अस्पताल, कॉलेज, बाजार और पुलिस लाइन जाना दुश्वार हो गया है। शहर स्थित रूई मंडी और पीजी कॉलेज के पास सड़क पर सीवर के लिए खुदाई कर गड्ढ़ा छोड़ दिया गया है। बगल में मिट्टी का अंबार लगने से स्थिति और दुष्कर हो गई है। ऐसे में जिला प्रशासन ने आवागमन के लिहाज से मुख्य सड़कों को 10 फरवरी तक दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। इससे शहरवासी राहत महसूस कर रहे हैं।
इस बाबत जिला प्रशासन का कहना है कि जिन सड़कों पर पोलिंग बूथ हैं या चुनाव को देखते हुए आवागमन का भारी बोझ है। ऐसी सड़कों पर सीवर की खुदाई को दुरुस्त कर लिया जाए, जिससे आवागमन की सुविधा बेहतर हो सके। साथ ही पोलिंग पार्टियों और बाहर से आ रहे ऑब्जर्वरों के सामने जिले की अच्छी छवि प्रस्तुत हो।
वहीं, गोराबाजार इलाके के लोग प्रशासन के इस निर्देश से राहत में हैं। उनका कहना है कि पीजी कॉलेज के नजदीक सीवर का काम पिछले तीन महीने से चल रहा है। दिसंबर तक इस काम को पूरा हो जाना था। लेकिन अभी भी काम जारी है। ऐसे में लोगों को जिला अस्पताल जाने में बेहद मशक्कत करनी पड़ती है। दुर्गा मंदिर के आगे एंबुलेंस जाने की स्थिति नहीं होने से लोग मरीजों को कंधे पर ले जाते हुए अक्सर दिखते हैं।