{"_id":"583f25a74f1c1be665de69d1","slug":"the-pressure-on-banks-to-pay-off-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों पर आज से वेतन का दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों पर आज से वेतन का दबाव
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Thu, 01 Dec 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आज पहली दिसंबर को जनपद के कर्मचारी तथा पेंशनभोगियों के खाते में ट्रेजरी के माध्यम से पैसा जमा होगा। पैसा जमा होने के बाद कर्मचारियों को कैश को लेकर परेशानी बढ़नी तय है। ऐसे में बैंकों पर भी दबाव बढ़ेगा। िपछले महीने िकसी तरह काम चलाने के बाद वेतन आने के बाद लोगों की भीड़ बैंकों पर उमड़ेगी। ऐसे में कैश की कमी से लोगों और बैंक कर्मचारियों की समस्याएं बढ़नी तय है।
ट्रेजरी ऑफिसर समीर सिंह ने बताया कि जनपद में वेतन और पेंशन के मद में कुल डेढ़ अरब प्रतिमाह कर्मचारी, सेवा निवृत्त कर्मचारी, पूर्व सैनिक के साथ ही वृद्धा, विधवा, विकलांग पेंशन आदि के मद में दिए जाते हैं। जिसमें लगभग करीब एक अरब 12 करोड़ वेतन तथा 55 करोड़ पेंशन प्रतिमाह कर्मचारियों के खाते में भेजा जाता है। जिलाधिकारी संजय खत्री ने बताया कि वेतन और पेंशन के लिए अभी तक कैश जनपद में आया नहीं है। गुरुवार को दोपहर बाद आने की उम्मीद है। लीड बैंक मैंनेजर मिथिलेश कुमार बताया कि फिलहाल जनपद में कैश की हालत खराब है। लखनऊ से कैश आने वाला है। वेतन और पेंशन के मद में कैश देर रात अथवा गुरुवार तक आने की उम्मीद है। इसके लिए पहले से ही जनपद के सभी बैंकों को अलर्ट कर दिया गया है। कैश वितरित करने के लिए अतिरिक्त वाहनों की व्यवस्था की गई है। बैंकों में भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम रहेंगे।