फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The power supply to 50 villages stalled

50 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप

Tue, 09 Jun 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Tue, 09 Jun 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
The power supply to 50 villages stalled
ताड़ीघाट विद्युत उपकेंद्र में सोमवार की रात करीब साढ़े 12 बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। ट्राली से उठती लपटों को देख बिजली कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे फायरकर्मी  तीन घंटे बाद आग पर काबू पा सके। इस घटना में चार ट्रालियां समेत एक इनकमिंग मशीन जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन


 इसकी वजह से करीब पचास गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। विभागीय अधिकारियों की मानें तो आपूर्ति सुचारु होने में करीब दस दिन का समय लग सकता है।  उपकेंद्र में लगी आग ने करीब 65 हजार लोगों की परेशानियों को बढ़ा दिया है।
विज्ञापन



ताड़ीघाट उपकेंद्र से नगसर, गगरन, ताड़ीघाट, कल्याणपुर, सुहवल, गोपालपुर, तिलवा, डेढ़गावा, उधरनपुर, पकड़ी, डमुआ, रमवल, सोनवल, युवराजपुर, पटकनिया, बवाड़े, मेदिनीपुर, बहलोलपुर, कालूपुर, सुजानपुर, नरयनापुर, जंगीकापुरा सहित करीब पचास गांवों  की बिजली आपूर्ति होती है। सोमवार की रात आपूर्ति चल रही थी। उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ सहित अन्य कर्मचारी उपकेंद्र के बाहर सो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब साढ़े 12 बजे उपकेंद्र के अंदर से धुआं निकलता देख कर्मचारियों के होश उड़ गए। जब तक वे समझ पाते कि धुआं कहां से उठ रहा है, तेज आवाज के साथ उपकेंद्र आग का गोला बन गया। कर्मचारियों ने कंट्रोल को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई । आग की लपटे देख ग्रामीण भी उपकेंद्र पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में 4 ट्राली सहित एक इनकमिंग जलकर नष्ट हो गई। अनापूर्ति की वजह से भीषण गर्मी में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


 बिजली न रहने से पेयजल के लिए हाहाकार मच गया है। प्यास बुझाने के लिए लोगों को हैंडपंपों और कुओं तक की दौड़ लगानी पड़ रही है। बिजली के अभाव में एक दर्जन राजकीय नलकूप और 50 निजी नलकूप प्रभावित हैं। सुबह उपकेंद्र पर पहुंचे अधिकारियों ने जले उपकरणों की जांच-पड़ताल की। विभागीय अधिकारियों की मानें तो नया ट्राली लगाने और जले हुए केबिलों को बदलने की में करीब दस का समय लग सकता है। इसके बाद ही आपूर्ति सुचारु       हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed