फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The power of capitalists will not stand in front of the public: Vinay

जनता के सामने नहीं टिकेगी पूंजीपतियों की ताकत : विनय

Sun, 22 Dec 2024 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
The power of capitalists will not stand in front of the public: Vinay
कासिमाबाद। भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह ने कहा कि जनता की ताकत के सामने सत्ता और पूंजीपतियों की ताकत कहीं से नहीं टिकेगी। आज पूरे देश में धार्मिक उन्माद फैलाया जा रहा है। इससे हम गरीबों को सावधान रहना है। वे नेशनल इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज सबसे ज्यादा जरूरी शिक्षा है। अगर हम शिक्षित होंगे तभी मजबूत होंगे। आज हर गरीब शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए परेशान है। सरकार भी हम गरीबों के लिए काम नहीं करती है। सरकार केवल पूंजीपतियों के इशारे पर चल रही है। मुसीबतें झेलकर भी हम सबको संघर्ष के लिए तैयार रहना है। कहा कि कानून के साथ सरकार में बैठे लोग खिलवाड़ कर रहे हैं। हम सबको सुरक्षित रहने के लिए मिलकर लड़ाई लड़नी होगी। हम सबको एकजुट होकर अपनी समस्या का समाधान खुद करना होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संसद में सरकार के लोग बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का अपमान कर रहे हैं। हम ऐसा नहीं होने देंगे। वह हमारे आदर्श हैं और रहेंगे। जनसभा में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कुलदीप भार्गव, विनय सागर, गोरखनाथ बौद्ध, आशुतोष बंधन, ज्ञानचंद भारती, डॉ. पीके सागर, जिलाध्यक्ष मनोज गौतम, संतोष कुमार आदि ने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed