फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The posts of eight Panchayat assistants are vacant since six months

Ghazipur News: आठ पंचायत सहायकों के पद छह महीने से खाली

Thu, 08 May 2025 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
The posts of eight Panchayat assistants are vacant since six months
जमानिया। तहसील अंतर्गत रेवतीपुर ब्लॉक की आठ ग्राम पंचायतों में बीते छह महीने से पंचायत सहायकों (एकाउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर) के पद खाली पड़े हैं। इससे न सिर्फ पंचायत स्तर पर विकास कार्यों की गति प्रभावित हो रही है, बल्कि ग्रामीणों को आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र जैसी बुनियादी सेवाओं के लिए ब्लॉक और जिला मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बसुका, हसनपुरा, रामपुर उर्फ साधोपुर, बड़ौरा, ताड़ीघाट, बेमुआ, सोनवल और अठहठा ग्राम पंचायतों में कार्यरत सहायकों ने विभिन्न कारणों से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से अब तक उनकी जगह किसी की तैनाती नहीं हो सकी है। अधिकारियों की उदासीनता का नतीजा है कि छह महीने बीतने के बाद भी भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। पंचायत सहायकों का कार्य ग्राम सचिवालय का संचालन, दस्तावेजों की नकल, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करना, सरकारी योजनाओं का पारदर्शी क्रियान्वयन एवं जन शिकायतों का समाधान करना होता है। ब्लॉक में कुल 46 ग्राम पंचायतें हैं, जिनकी आबादी ढाई लाख से अधिक है।
विज्ञापन

वर्तमान में 38 पंचायत सहायक कार्यरत हैं लेकिन आठ पंचायतों में सेवाएं ठप पड़ी हैं। सहायक विकास अधिकारी पंचायत शशिप्रकाश राय ने बताया कि खाली पदों पर तैनाती की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही नए सहायकों की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed