फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The pond was measured for the fourth time

तालाब की चौथी बार हुई पैमाईश

Sat, 18 Sep 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
The pond was measured for the fourth time
कासिमाबाद। सुकहा गांव स्थित तालाब की मुख्य राजस्व अधिकारी की उपस्थिति में शनिवार को चौथी बार पैमाइश कराई गई। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद बार-बार की जा रही पैमाइश क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन

सुकहा गांव स्थित तालाब की खुदाई और उसकी बार-बार पैमाइश लगातार चर्चा में हैं। उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में आराजी नंबर 176 में स्थित तालाब की खुदाई की गई थी। पैमाइश से लेकर खुदाई तक जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की उपस्थिति में हुई थी। इसके बाद पूरे तालाब की फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी के साथ उच्चाधिकारियों ने उच्च न्यायालय में नौ सितंबर को उपस्थित होकर तालाब को अतिक्रमणमुक्त करने के सभी प्रपत्र दाखिल किए थे। उस दिन न्यायालय ने पैमाइश एवं खुदाई से संतुष्ट न होकर कुछ बिंदुओं पर आपत्ति दर्ज करते हुए 20 सितंबर की तारीख दे दी थी। इसके बाद इस तालाब की पैमाइश के लिए तहसील के लेखपाल एवं राजस्व विभाग के अधिकारी याचिकाकर्ता को संतुष्ट करने में लगे थे। मुख्य राजस्व अधिकारी और एसडीएम सेवराई रमेश मौर्या के नेतृत्व में सेवराई एवं सदर तहसील के साथ चकबंदी के दर्जनों लेखपाल और कानूनगो के साथ सुकहा गांव स्थित तालाब की पैमाइश की गई। इस बार पैमाइश धरवार कला गांव स्थित पत्थर से किया गया। इस बार की पैमाइश में याचिकाकर्ता को संतुष्ट करने के लिए पैमाइश के समय साथ रखा गया था। पैमाइश में मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी सेवराई रमेश मौर्य, एसओसी शशिकांत शुक्ला, तहसीलदार सदर मुकेश सिंह, चकबंदी अधिकारी अशोक मोहन श्रीवास्तव, एजाज अहमद के साथ दर्जनों लेखपाल और कानूनगो मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed