फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The police sent back the BJP leaders, including the nephew of the former governor, after making them sit in the police station for 1.30 hours

Ghazipur News: पुलिस ने पूर्व राज्यपाल के भतीजे समेत भाजपा नेताओं को 1.30 घंटे तक थाने में बैठाकर लौटाया

Mon, 15 Sep 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
The police sent back the BJP leaders, including the nephew of the former governor, after making them sit in the police station for 1.30 hours
नोनहरा थाने में बैठा भाजपा का प्रतिनिधि मंडल। स्रोत- पाठक
गाजीपुर। नोनहरा थाने में पुलिस ने राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा के भतीजे ओमकार मिश्रा और भाजपा के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य रामतेज पांडेय के काफिले को करीब 1.30 घंटे तक बैठाए रखा। थाने के सामने बैरियर लगाकर वाहनों को रोका गया। इतना ही नहीं भाजपा कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय के परिजनों से मिले बगैर लौटा दिया गया। ये आरोप रामतेज पांडेय ने लंका स्थित होटल में रविवार को मीडिया कर्मियों से बात करते हुए लगाया। कहा कि कलराज मिश्र के निर्देश पर उनके भतीजे ओमकार मिश्र, पूर्व विधायक भोनू सोनकर सहित भाजपा कार्यकर्ता के पीड़ित परिवार से मिलने और आर्थिक सहयोग देने के लिए जा रहे थे। नोनहरा के लिए रवाना हुए तभी प्रशासन ने रोकने का प्रयास किया। एएसपी सिटी से फोन कर बात की गई तो कहा गया आज मत जाइए। 2.30 बजे नोनहरा पहुंचे, वहां थाना गेट के सामने सड़क पर बैरियर लगाकर वाहनों को रोका गया। एएसपी ग्रामीण अतुल सोनकर खुद पुलिस टीम के साथ खड़े थे। थाने में डेढ़ घंटे तक बैठाया गया। इसके बाद मृत भाजपा कार्यकर्ता के बड़े भाई शशिकांत उपाध्याय से फोन पर बात कराई गई। रामतेज पांडेय ने कहा कि हमें तो डर है कि पुलिस प्रशासन पीड़ित परिवार को डरा धमका कर दबाव बना रही है। एक प्रश्न के जवाब में कहा कि पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है। कार्यकर्ता कदम से कदम मिलाकर खड़े हैं, लेकिन कुछ लोगों को भ्रम हो गया है।
विज्ञापन


रामतेज पांडेय ने कहा कि प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ से आग्रह है कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। अगर पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता है तब रणनीति भी बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed