फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The police chased and beat the people who were protesting in the police station premises

Ghazipur News: थाना परिसर में धरना दे रहे लोगों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Wed, 10 Sep 2025 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
The police chased and beat the people who were protesting in the police station premises
नोनहरा थाना परिसर में थानाध्यक्ष के खिलाफ धरने पर बैठे लोग। स्रोत- वीडियो ग्रैब
गाजीपुर। विभिन्न मांगों के लिए मंगलवार की देर शाम नोनहरा थाना परिसर में धरने पर बैठे लोगों पर देर रात पुलिस लाठीचार्ज करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिस लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर लाठी से पीटती नजर आ रही है। वीडियो मंगलवार की देर शाम का बताया जा रहा है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में थाना परिसर में कुछ लोग गठिया गांव में विद्युत निगम की ओर से सड़क किनारे बिजली का खंभा लगाने समेत कई मामलों के विरोध में धरना प्रदर्शन करते दिख रहे हैं। उनका कहना था कि पुलिस के चलते ही बिजली निगम के अधिकारियों ने मनमानी की है। धरने पर बैठे लोग मौके पर पुलिस अधीक्षक को बुलाने की मांग कर रहे थे। वायरल वीडियो में अंधेरे में पुलिसकर्मी धरना दे रहे लोगों पर लाठियां चलाते दिख रही है। इससे अफरातफरी मच जाती है। लोग इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं। एएसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed