फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The poison of negligence in laying the pipes of Amrit Yojana came out

Ghazipur News: अमृत योजना की पाइप बिछाने में निकला लापरवाही का विष

Wed, 05 Aug 2026 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
The poison of negligence in laying the pipes of Amrit Yojana came out
शहर के बंधवा से विकास भवन को जाने वाली बदहाल सड़क। संवाद
गाजीपुर। शहर की 45 वर्ष पुरानी पेयजल पाइपलाइन बदलने के लिए जून 2025 में शुरू की गई अमृत योजना 2.0 अब समय और मौसम, दोनों से जूझ रही है।
विज्ञापन

नवंबर 2026 तक पूरी होनी वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना में अब तक केवल 59.53 प्रतिशत कार्य ही पूरा हो पाया है। यानी महज तीन महीने में शेष 40.47 प्रतिशत काम पूरा करना विभाग के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।
सबसे बड़ी बाधा लगातार हो रही बारिश है, इससे पाइपलाइन बिछाने का कार्य धीमा पड़ गया है। दूसरी ओर पहले से खोदी गई सड़कों की मरम्मत में लापरवाही ने लोगों की परेशानियां कई गुना बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन

करीब 115.21 करोड़ रुपये की लागत से शहर में 215 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई जानी है। जल निगम अधिकारियों के अनुसार अब तक 128 किलोमीटर पाइपलाइन डाली जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि जिस गति से खोदाई हुई, उसी अनुपात में सड़कों की मरम्मत नहीं हो सकी। अधिकांश स्थानों पर मिट्टी और गिट्टी डालकर खानापूर्ति कर दी गई, जो पहली ही बारिश में बह गई। नतीजा यह है कि शहर की कई प्रमुख सड़कों में गड्ढे बन गए हैं साथ ही कई जगहों पर हाल ही में बनी पिच उखड़ गई है।

शहर के बंधवा से विकास भवन को जाने वाली बदहाल सड़क। संवाद

शहर के बंधवा से विकास भवन को जाने वाली बदहाल सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed