फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The picture of the village changed and he became the guest of Republic Day with his wife.

Ghazipur News: गांव की तस्वीर बदल पत्नी संग बने गणतंत्र दिवस के मेहमान

Fri, 17 Jan 2025 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
The picture of the village changed and he became the guest of Republic Day with his wife.
गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर होने वाली राष्ट्रीय परेड में विशेष अतिथि के रूप में पंचायतों के प्रधान और उनके जीवनसाथी सहित प्रदेश के कुल 106 प्रतिभागियों को राष्ट्रीय परेड देखने के लिए आमंत्रित किया गया है। इसमें जनपद से ग्राम प्रधान कौशल किशोर राय अपनी पत्नी निर्मला राय के साथ शामिल होंगे हैं। उन्होंने अपने गांव पाली की तस्वीर बदलने के लिए सरकारी नौकरी से त्यागपत्र तक दे दिया।
विज्ञापन

जनपद मुख्यालय से 42 किमी दूर मऊ और बलिया जनपद की सीमा पर पाली गांव स्थित है। इस गांव की आबादी करीब पांच हजार है। लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति के डॉ. आलोक कुमार राय के चचेरे भाई कौशल किशोर राय इस गांव के प्रधान हैं। बताते हैं कि गांव का पिछड़ापन दूर करने के लिए उन्होंने राजस्व निरीक्षक मऊ के पद से इस्तीफा दे दिया। तीन साल पहले हुए प्रधानी चुनाव में उतर गए और रिकॉर्ड 424 मतों से विजयी हुए।
विज्ञापन

डीपीआरओ अंशुल मौर्या के अनुसार, चुनाव जीतने के बाद उन्होंने सबसे मां सती धाम के पोखर और बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया। करीब 80 लाख रुपये से गांव में अमृत सरोवर का निर्माण करवाया। प्राथमिक विद्यालय का नया भवन, पंचायत भवन का निर्माण करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के ही प्रयास से गांव पाली से वाराणसी तक के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू हुई। डीपीआरओ के अनुसार, पाली गांव में विकास कार्य कराने पर ही उनके नाम का चयन दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रम के लिए किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed