फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The people of the maternal side demanded action

मायके पक्ष के लोगों ने की कार्रवाई की मांग

Sat, 25 Sep 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
The people of the maternal side demanded action
नंदगंज। नोएडा में दो दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया था। शनिवार को शव एंबुलेंस से स्थानीय थाने पर पहुंचा, जहां मायके पक्ष के लोग ससुराल वालों से मुआवजा और कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के बधवा गांव निवासी मंजू का विवाह नंदगंज थानाक्षेत्र के इमिलिया किशोहरी गांव निवासी अवधेश के साथ 15 मई 2015 को हुआ था। पति-पत्नी अपने पांच वर्षीय पुत्र सत्यम के साथ नोएडा के सेक्टर-45 बाल गिरी मंदिर सदरपुर में किराए के मकान में रहते थे। पति अवधेश दिल्ली में नौकरी करता था। गत 23 सितंबर को मंजू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। विवाहिता के भाई शशिकांत ने नोएडा सेक्टर-39 में स्थित थाने में पति अवधेश बिंद, देवर राजू, ससुर अमरनाथ और सास अमला देवी के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इधर शव नोएडा से आने के बाद मायके पक्ष के लोग थाने पहुंचकर मुआवजा और कार्रवाई की मांग करने लगे। थानाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed