फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The people of Ghazipur are overwhelmed after Surya Kumar's selection in Indian cricket team

सूर्य कुमार का भारतीय टीम में चयन होने से गाजीपुर वासी गदगद, हार्ड हिटर के रूप में है पहचान

Mon, 22 Feb 2021 12:25 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 22 Feb 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
The people of Ghazipur are overwhelmed after Surya Kumar's selection in Indian cricket team
बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव - फोटो : अमर उजाला

गाजीपुर जिले के हथौड़ा गांव निवासी सूर्य कुमार यादव का इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सिरीज के लिए भारतीय टीम में चयन होने की सूचना से स्टार क्रिकेटर का केवल गांव ही नहीं बल्कि पूरा जिला ही हर्ष और उल्लास में डूब गया है। हर तरफ खुशी की लहर छा गई है। लोगों का कहना है कि सूर्य का भारतीय टीम में चयनित होना एक अनोखे सपने के सच हो जाने जैसा है।

विज्ञापन


सूर्य कुमार यादव को भारतीय टीम में लेने की मांग तो 2010 से होने लगी थी, जब उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 89 गेंदों पर 73 रन बनाए। इसी वर्ष सूर्य ने सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में एक हजार से भी अधिक रन बनाकर एमए चिदंबरम ट्राफी हासिल की।
विज्ञापन


हार्ड हिटर बल्लेबाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके सूर्य कुमार यादव की बात करें तो उन्होने आईपीएल के कुल 16 मैचों में 40 के औसत से 480 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 145.02 का रहा। टी-20 की भारतीय टीम में उनके चयन ने खेल प्रेमियों को जश्न मनाने का मौका दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए लोग उनके परिजनों को बधाई देने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहते। भारतीय टीम में चयन के बाद स्टार क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव के गांव हथौड़ा में उनके घर पहुंच कर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। गांव में रहने वाले सूर्य के दादा विक्रमा सिंह यादव सीआरपीएफ से अवकाश प्राप्त निरीक्षक हैं। उनके पिता अशोक यादव मुंबई में स्थित भाभा ऐटमिक रिसर्च सेंटर चैंबूर में मुख्य अभियंता के पद पर कार्यरत हैं।
 

The people of Ghazipur are overwhelmed after Surya Kumar's selection in Indian cricket team
सूर्य कुमार यादव - फोटो : ट्विटर

हरभजन ने ट्वीट कर किया था सूर्य का समर्थन
पिछली बार के इंडिया-आस्ट्रेलिया मैच में जब आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी सूर्य कुमार यादव को टीम इंडिया में जगह नहीं मिली तो स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने हैरानी जताते हुए चयन समिति पर ही सवाल खड़े कर दिए थे। उन्होंने सूर्य के समर्थन में ट्वीट भी किया था।

भारतीय टीम में चयनित न होने का गम भुलाते हुए सूर्यकुमार यादव ने अगले ही दिन बेंगलुरु के खिलाफ 43 गेंदों में 10 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 79 रन बनाकर नाबाद रहे। इस प्रदर्शन से ही सूर्य ने चयन समिति को भारतीय टीम में अपने चयन के लिए विवश कर दिया था।

पिता ने घर पर फोन कर दी जानकारी
धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के भारतीय टीम में चयनित होने की जानकारी उनके पिता अशोक कुमार यादव ने हथौडा गांव स्थित अपने घर पर मोबाइल फोन पर दी थी। फोन सूर्य के दादा विक्रमा सिंह यादव ने उठाया था। 
 

चाचा विनोद यादव हैं सूर्य के पहले कोच
सूर्य कुमार यादव के चाचा विनोद यादव उनके पहले क्रिकेट कोच हैं। दस वर्ष की उम्र के बाद सूर्य वाराणसी से अपने पिता के साथ मुंबई आ गए थे जहां उन्होंने स्कूली टीम में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। फिर बाद में मुंबई स्थित दिलीप वेंगसरकर क्रिकेट अकादमी से क्रिकेट का प्रशिक्षण प्राप्त किया। चाचा विनोद यादव ने बताया कि सूर्य टैटू का भी शौकीन है। उन्होंने अपने कंधे, कलाई, हाथ और पैर पर टैटू बनवा रखा है।

सूर्य बचपन से ही होनहार है। भारतीय टीम में चयनित होकर मेरे पोते ने जिले का नाम रौशन किया है। हमें सूर्य पर गर्व है
विक्रमा सिंह यादव, सूर्य के दादा

 

इस दिन का हमें बेसब्री से इंतजार था। सूर्य एक बेस्ट क्रिकेटर हैं। वे इंग्लैंड के खिलाफ भी शानदार प्रदर्शन करेंगे
विनोद कुमार यादव, सूर्य के चाचा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed