फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The penalty imposed on DRM vendor

डीआरएम ने वेंडर पर लगाया जुर्माना

Sun, 03 May 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sun, 03 May 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
 The penalty imposed on DRM vendor
 वाराणसी मंडल के रेल प्रबंधक सतीश के कश्यप रविवार को जनपद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सिटी रेलवे स्टेशन का गहनता के साथ निरीक्षण किया।
विज्ञापन


निरीक्षण में खामी पाए जाने पर खान-पान के एक स्टाल पर उन्होंने दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया। स्टेशन के बाद वह सीधे अफीम फैक्ट्री स्थित उस स्थान का निरीक्षण करने गए, जहां पर क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान का सोमवार को शिलान्यास होना है।

संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।वाराणसी मंडल के रेल प्रबंधक सतीश के कश्यप सिटी रेलवे स्टेशन के विभिन्न हिस्सों का गहन निरीक्षण किया।

यात्री प्रतीक्षालय, वेटिंग हाल आदि के साथ ही साफ-सफाई की व्यवस्था देखी। स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए कराए जा रहे कार्यों का जायजा लिया।
विज्ञापन


 निरीक्षण के बाद डीआरएम अधिकारियों की फौज संग अफीम फैक्ट्री के पास उस स्थान पर गए, जहां क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान का सोमवार को केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा की ओर से शिलान्यास किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 वहां पहुंचकर उन्होंने कार्यक्रम के संबंध में की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित को आवश्यक दिशानिर्देश देने के साथ ही सुरक्षा के बाबत भी जानकारी हासिल की।

निरीक्षण के समय आरपीएफ के कमांडेंट आरके शर्मा, पीआरओ अशोक कुमार, बलिया प्रभारी एसके मिश्रा, स्टेशन अधीक्षक रामायण सिंह, आईओडब्लू दिलीप आदि साथ थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed