फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The passenger was made to bleed after stopping the roadways bus.

Ghazipur News: रोडवेज बस को खड़ी करवाकर यात्री को किया लहूलुहान

Mon, 25 Sep 2023 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
The passenger was made to bleed after stopping the roadways bus.
-बस में सवार यात्री सहमे, परिचालक को भी लगी चोट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। कानपुर के लिए जा रही रोडवेज बस को रविवार की शाम बाइक सवार लोगों ने बंशीबाजार के पास रोक लिया। बस में सवार एक यात्री की पिटाई कर लहूलुहान कर दिया। मारपीट के चलते बस में सवार यात्रियों में हडकंप मच गया। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को इलाज के लिए अपने साथ लेकर गई।
गाजीपुर डिपो की बस शाम छह बजे कानपुर के लिए रवाना हुई। बस में बच्चे, महिलाएं सहित 30 से अधिक यात्री सवार थे। कंडक्टर अमरेंद्र कुमार वर्मा के मुताबिक बस जैसे ही बंशी बाजार के पास पहुंची कि तीन बाइक पर सवार कई लोग आए और बीच सड़क पर बाइक खड़ी कर दी। इससे चालक ने बस रोक दी।
विज्ञापन

इसके बाद सभी बस में चढ़कर फैजाबाद तक का टिकट लेकर बैठे एक यात्री की जमकर पिटाई करनी शुरू कर दी। पिटाई के चलते वह लहूलुहान हो गया। इस तरह मारपीट देख बस में सवार अन्य यात्री सहम गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर जब तक डॉयल 112 पुलिस पहुंचती हमलावर फरार हो गए। वहीं, इस घटना में परिचालक को भी बीच-बचाव के चक्कर में चोटें आईं। पुलिस घायल यात्री को अपने साथ लेकर उपचार के लिए चली गई। जबकि परिचालक ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद वह बस के साथ कानपुर के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed