फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The pace of evaluation was fast on the third day, 89301 copies were checked

Ghazipur News: तीसरे दिन मूल्यांकन की गति रही तेज, जांची गई 89301 कापियां

Fri, 21 Mar 2025 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
The pace of evaluation was fast on the third day, 89301 copies were checked
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की काॅपियों का मूल्यांकन शुक्रवार को जारी रहा। बोर्ड की ओर से दिए गए प्रपत्र पर परीक्षक नियुक्त करने से तीसरे दिन कापी जांचने के कार्य की गति तेज रही। सभी पांच केंद्रों पर 89301 कापियों का मूल्यांकन किया गया।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा की कापियों के मूल्यांकन के लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं। राजकीय सिटी इंटर काॅलेज स्थित केंद्र पर हाईस्कूल की 24196, राजकीय बालिका इंटर काॅलेज में इंटर की 12913, अष्ट शहीद इंटर काॅलेज मुहम्मदाबाद में इंटर की 12021, शहीद स्मारक इंटर काॅलेज नंदगंज में हाईस्कूल की 26857 एवं शिवपूजन इंटर काॅलेज मलसा में इंटर की 13314 काॅपियां जांची गईं। जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्र ने कई केंद्रों का निरीक्षण कर मूल्यांकन कार्य का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र पर तैनात सहायक पर्यवेक्षक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया कि वह मूल्यांकन का कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ कराएं। प्रति दिन की मूल्यांकन रिपोर्ट जिला मुख्यालय को समय से उपलब्ध कराते रहें। राजकीय सिटी इंटर काॅलेज स्थित केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में बृजेश पाठक मौजूद थे। अब तक सभी केंद्रों पर कुल एक लाख 87 हजार 381 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed