फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The office bearers of the Bar Association took the oath

Ghazipur News: बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ली शपथ

Tue, 20 Jan 2026 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
The office bearers of the Bar Association took the oath
मुहम्मदाबाद सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाते कराते जिला जज धर - फोटो : credit
मुहम्मदाबाद। दीवानी न्यायालय परिसर में सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाषचंद्र सिंह यादव, उपाध्यक्ष श्यामा पांडेय, सचिव सौरभ सहाय, सहसचिव शिवानंद सिंह यादव एवं कोषाध्यक्ष शेख इरशाद आलम मेहदी को शपथ ग्रहण कराई।
विज्ञापन

समारोह में मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश ने कहा कि नए पदाधिकारियों को बार एवं बेंच के बीच समन्वय स्थापित कर वादकारियों को न्याय दिलाने में सहयोग करना चाहिए। अधिवक्ता वर्ग न्याय प्रक्रिया के अभिन्न अंग हैं। उन्होंने बार के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं प्रदान किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि अपर सत्र न्यायाधीश शक्ति सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नूतन द्विवेदी, सिविल जज जूडी मुहम्मदाबाद रंजीत कुमार जायसवाल, मनोज कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी सुधाकर पांडेय, समाजसेविका मीरा राय, सीपी राय आदि मौजूद थे। अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष प्रेमप्रकाश राय एवं संचालन सत्येंद्र कुमार राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed