फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The nursery of Meghbaran Stadium became the backbone of Indian hockey: Radhemohan Singh

भारतीय हाॅकी की रीढ़ बनी मेघबरन स्टेडियम की नर्सरी: राधेमोहन सिंह

Mon, 29 May 2023 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
The nursery of Meghbaran Stadium became the backbone of Indian hockey: Radhemohan Singh
लगभग 40 वर्षों से खेल सेवा में लगे करमपुर गांव के मेघबरन स्टेडियम की नर्सरी भारतीय हाॅकी की रीढ़ बन गई है। देश में हाॅकी की लगभग हर छोटी-बड़ी टीम में शामिल होकर यहां के खिलाड़ी अपने जनपद व स्टेडियम का नाम रोशन कर रहे हैं। मेघबरन स्टेडियम के प्रबंधक व पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने रविवार को एक पत्रकार वार्ता के दौरान ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड में चल रही एफआईएच हाॅकी लीग प्रतियोगिता में शामिल भारतीय हाॅकी टीम के ओलंपियन ललित कुमार उपाध्याय व राजकुमार पाल मेघबरन स्टेडियम की ही देन हैं। इसके अलावा ओमान में चल रही जूनियर एशिया कप प्रतियोगिता में शामिल भारतीय हाॅकी टीम की कप्तानी करमपुर के ही उत्तम सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन

जबकि उड़ीसा के राउरकेला में चल रही सब जूनियर नेशनल हाकी प्रतियोगिता में शामिल यूपी टीम की कप्तानी करमपुर के अजीत यादव के ही जिम्मे है। इसके अलावा हमारे ही सात और खिलाड़ी यूपी टीम की शान बढ़ा रहे हैं। लखनऊ में चल रही खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की टीम में मेघबरन के ही 16 बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन

राधेमोहन सिंह ने कहा कि अभी कुछ दिनों पूर्व यूपी पुलिस की ओर से जारी परीक्षा परिणाम में आरक्षी पद पर मेघबरन स्टेडियम के 12 खिलाड़ियों ने नौकरी पाई है। जिनमें 10 पुरुष और 2 महिला आरक्षी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed