{"_id":"58a1dfff4f1c1b5f7ed849ed","slug":"the-nomination-was-festive-ghmi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन को लेकर रही गहमा-गहमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन को लेकर रही गहमा-गहमी
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
Updated Mon, 13 Feb 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
विधान सभा चुनाव में नामांकन स्थल पर लगाया गया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र दूबे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा, बसपा सहित अन्य दलों के दिग्गजों ने सोमवार को नामांकन किया। इस कारण जिला मुख्यालय पर गहमी-गहमी की स्थिति बनी रही। सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारी ने किसी को भी नामांकन स्थल के आसपास फटकने नहीं दिया। पुलिस अधीक्षक सुभाषचंद दुबे सुरक्षा व्यवस्था जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे।
विधानसभा चुनाव के लिए नौ फरवरी से जिला मुख्यालय पर नामांकन का कार्य जारी है। पहले और दूसरे दिन नामांकन के दौरान कोई खास उत्साह नहीं दिखाई दिया, लेकिन सोमवार को मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी सिबगतुल्लाह अंसारी, सदर से भाजपा प्रत्याशी संगीता बलवंत, जमानिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुनीता सिंह सहित अन्य प्रत्याशियों के नामांकन दौरान गहमा-गहमी की स्थिति बनी रही। एक तरफ जहां सिबगतुल्ला अंसारी समर्थक नामांकन स्थल से दूर बैरिकेडिंग के पास खड़े रहे, वहीं भाजपा प्रत्याशियों के समर्थक भी समर्थक शांतिपूर्ण खड़े होकर प्रत्याशियों को नामांकन करके बाहर आने का इंतजार करते रहे।
नामांकन स्थल पर सिर्फ प्रत्याशी और प्रस्तावकों के जाने की छूट थी। बैरिकेडिंग के पास खड़े पुलिस कर्मी अन्य लोगों को वहीं पर रोक दे रहे थे। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से बड़ी पुलिस अधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात रहे। पुलिस अधीक्षक सुभाषचंद दुबे सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे। नामांकन स्थल मार्ग पर बड़े वाहनों सहित बाइक के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया था। इसकी वजह से आवागमन करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।