{"_id":"e8760d89d28797508b3d69cd6a9b5e4f","slug":"the-nomination-of-candidates-in-the-first-stage-3009-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले चरण में 3009 प्रत्याशियों ने किया नामांकन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले चरण में 3009 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Tue, 29 Sep 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत के पहले चरण में होने वाले चुनाव के नामांकन का कार्य मंगलवार को संपन्न हो गया। नामांकन के दूसरे और अंतिम दिन जिला पंचायत के 226 एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 1172 सहित कुल 1398 दावेदारों ने
पर्चा दाखिल किया। इस तरह से पहले चरण के दो दिनों में कुल 3009 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। नामांकन के चलते संबंधित स्थानों पर दिनभर गहमा-गहमी बनी रही। इस दौरान सुरक्षा के बाबत व्यवस्था की गई थी। बुधवार और गुरुवार
को नामांकन पत्रों की जांच का कार्य किया जाएगा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव चार चरणों में 9, 13, 17 एवं 29 अक्तूबर को कराया जा रहा है। विकासखंडवार कराए जा रहे चुनाव के पहले चरण में सैदपुर, सादात, जखनिया एवं मनिहारी में
विज्ञापन
मतदान कराया जाना है। इस चरण में जिला पंचायत सदस्य की 18 एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य की 445 सीट के लिए सोमवार से नामांकन का कार्य शुरू हुआ। पहले दिन जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 117 एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद
के लिए चार ब्लाकों में 1494 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। नामांकन के दूसरे दिन मंगलवार को जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कलेक्ट्रेट स्थित मुख्य राजस्व अधिकारी के न्यायालय कक्ष में नामांकन के लिए बड़ी संख्या में
प्रत्याशी पहुंचे थे। रिटर्निंग अधिकारी विद्याशंकर सिंह ने बताया कि 226 प्रत्याशियों की तरफ से नामांकन दाखिल किया गया।
सैदपुर संवाददाता के अनुसार, रिटर्निंग अधिकारी शिवपूजन द्विवेदी ने बताया कि विकासखंड की 118 सीट के लिए मंगलवार को 225 पुरुष एवं 127 महिला सहित 352 उम्मीदवारों की ओर से पर्चा दाखिल किया गया। सादात संवाददाता
के अनुसार, रिटर्निंग अधिकारी अमित प्रताप सिंह ने बताया कि ब्लाक की 107 सीट के लिए 259 प्रत्याशियों की तरफ से नामांकन किया गया।
जखनिया संवाददाता के अनुसार, रिटर्निंग अधिकारी दीनानाथ राम ने बताया कि क्षेत्र की 111 सीट के लिए 317 उम्मीदवारों की तरफ से पर्चा दाखिल किया गया।
शादियाबाद संवाददाता के अनुसार, रिटर्निंग अधिकारी अभय कुमार ने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्य की 109 सीट के लिए 244 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। नामांकन के समय सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे।
सभी पीठासीन अधिकारियों एवं सभी मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण पहली अक्तूबर को तीन चक्रों में सुबह 9 से 11, 12 से 2 एवं 3 से 5 बजे तक पीजी कालेज में आयोजित है। 2 अक्तूबर को एक पाली में 2 से 4 बजे तक प्रशिक्षण का
कार्यक्रम आयोजित है। इसमें मतदान अधिकारी द्वितीय एवं तृतीय शामिल नहीं होंगे। उनको प्रशिक्षण बाद में निर्धारित
तिथि पर दिया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त मनरेगा अनय मिश्र ने दी है।
दूसरे दिन 948 नाम निर्देशन पत्र बिके
गाजीपुर। त्रिस्तरीय पंचायत के दूसरे चरण में चार विकासखंडों रेवतीपुर, भदौरा, भांवरकोल एवं जमानिया में मतदान
कराया जाएगा। जिला पंचायत के 17 एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य के 430 वार्डों के लिए होने वाले चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री शुरू है। मंगलवार को क्षेत्र पंचायत मुख्यालयों से उम्मीदवारों की तरफ से इसकी खरीद की गई।
भदौरा संवाददाता के अनुसार, बीडीसी के चुनाव के लिए 275 नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री की गई। जमानिया संवाददाता के अनुसार, मंगलवार को 268 नामांकन फार्म बिके। इस दौरान ब्लाक मुख्यालय के पास काफी गहमा-गहमी रही।
भांवरकोल संवाददाता के अनुसार, 185 नाम निर्देशन पत्र बिके। सुहवल संवाददाता के अनुसार, रेवतीपुर ब्लाक में 220 नामांकन फार्मों की बिक्री हुई। इस चरण के चुनाव की नामांकन की प्रक्रिया पहली अक्तूबर से शुरू होगी।