{"_id":"56fc17924f1c1b3e68f00617","slug":"the-new-schedule-will-be-from-power-supply","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए शिड्यूल से होगी बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए शिड्यूल से होगी बिजली आपूर्ति
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Wed, 30 Mar 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
एलईडी बल्ब
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदपुर नगर क्षेत्र में देर रात बिजली आपूर्ति से परेशान लोगों की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएंगी। उन्हें अब नए शेड्यूल के हिसाब से आपूर्ति की जाएगी। इस समस्या को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष एवं कौमी एकता दल के नेताओं ने अधिशासी अभियंता से बुधवार को मुलाकात की थी। इस पर अधिशासी अभियंता ने नए शिड्यूल में आपूर्ति देने का आश्वासन दिया।
नगर क्षेत्र में देर रात आपूर्ति की जाती थी, जबकि दिन में 11 बजे से 7 बजे शाम तक आपूर्ति की जाती थी। बिजली विभाग के इस शिड्यूल से आम लोग परेशान होते थे। सबसे ज्यादा परेशानी पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को होती थी। इस क्रम में कौमी एकता दल के नेता मंसूर अंसारी, नगर पंचायत अध्यक्ष शशि सोनकर, विधानसभा अध्यक्ष सुरेश यादव, सभासद इमरान अब्बासी एवं रमेश प्रजापति के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल विद्युत वितरण प्रखंड तृतीय के अधिशासी अभियंता चन्द्रबली से मिला।
अधिशासी अभियंता और प्रतिनिधिमंडल की बातचीत में तय हुआ कि अब नए शिड्यूल में रात 10 से सुबह 5 तथा दिन में 10 से शाम 5 बजे तक आपूर्ति की जाएगी। कौएद नेता मंसूर अंसारी ने कहा कि सैदपुर नगर की बिजली व्यवस्था में जल्द ही बड़े पैमाने पर बदलाव नजर आएगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय बिजली व्यवस्था पर दल के अगुआ और पूर्व सांसद अफजाल अंसारी ने लखनऊ में विभाग के शीर्ष अधिकारियों से बातचीत की है।
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में अब लोगों को 14 घंटे बिजली मिलेगी। इससे किसानों को राहत मिलेगी। क्षेत्रीय विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी ने प्रयास कर ग्रामीण क्षेत्रों में 14 घंटे बिजली आपूर्ति का आदेश पारित कराया है। इसको लेकर ग्रामीणों में हर्ष है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में शाम 7 बजे से 5 बजे सुबह तक और दिन में 12 बजे से 4 बजे शाम तक कुल 14 घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी।