फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The needy people of the village are not getting employment due to corruption.

Ghazipur News: भ्रष्टाचार से गांव के जरूरतमंदों को नहीं मिल रहा रोजगार

Fri, 06 Dec 2024 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
The needy people of the village are not getting employment due to corruption.
गाजीपुर। सरजू पांडेय पार्क में मनरेगा मजदूर संघ का धरना बृहस्पतिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। सात सूत्रीय मांगों के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अंबिका प्रसाद ने आमरण अनशन शुरू कर दिया। कहा कि मनरेगा में भ्रष्टाचार से गांव के जरूरतमंद बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा है। इसके साथ ही मजदूरी दर बहुत कम है।
विज्ञापन

कहा कि मनरेगा मजदूर संघ पिछले तीन वर्षों से विभिन्न कार्यक्रमों से प्रदेश सरकार तक समस्याएं पहुंचाता रहा है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। इस पर संगठन ने दो दिसंबर से सरजू पांडेय पार्क में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। जिला प्रशासन और प्रदेश की सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया ना देख मांगों के पूरा होने तक भोजन का पूर्णत: त्याग कर अनशन पर रहूंगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष हरेंद्र यदुवंशी ने कहा कि सरकार की तरफ से मांगें नहीं मानी जाती हैं तो आंदोलन तेज होगा। जनपद के विभिन्न मनरेगा श्रमिक समूह के श्रमिक धरना स्थल पर पहुंचेंगे। इस दौरान महासचिव गजानंद राम, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आशुतोष, प्रदेश कोषाध्यक्ष तबारक हुसैन, जिला कोषाध्यक्ष मोहन आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed