फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The needle in the pregnant woman's hand came out, blood was flowing.

Ghazipur News: प्रसूता के हाथ में लगी निडिल निकली, बह रहा था खून

Mon, 16 Sep 2024 04:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
The needle in the pregnant woman's hand came out, blood was flowing.
गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कालेज अस्पताल के महिला अस्पताल में रविवार की देर शाम भर्ती प्रसूता के हाथ में लगी निडिल अचानक निकल गई। इससे खून बहने लगा। यह देख प्रसूता के परिजन घबरा गए और स्वास्थ्यकर्मियों को सूचना दी। काफी समय बीतने पर भी कोई स्वास्थ्यकर्मी नहीं पहुंचा तो तीमारदार परेशान हो गए। इधर किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मामले की जानकारी होते ही तत्काल प्राचार्य ने तैनात चिकित्सक से संपर्क कर महिला मरीज को पट्टी लगाने का निर्देश दिया। इसके बाद चिकित्सक वार्ड में पहुंचे।
विज्ञापन

महिला अस्पताल में डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही का वीडियो वायरल होने पर मेडिकल काॅलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। अस्पताल प्रशासन ने पूरे मामले की जानकारी ली तो पता चला कि वार्ड में भर्ती प्रसूता के हाथ में लगी निडिल अचानक निकल गई है, जिससे खून लगातार गिर रहा है। परिजनों ने किसी तरह से निडिल हटाया, लेकिन जानकारी देने के बावजूद भी कोई स्वास्थ्य कर्मी वार्ड में नहीं पहुंचा है। प्राचार्य प्रोफेसर आनंद मिश्रा ने बताया कि जानकारी होने पर तत्काल चिकित्सक को मरीज के पास भेजकर पट्टी लगवाई गई है। इस तरह के लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed