फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The names and mobile numbers of sanitation workers should be marked: Ravindra Jaiswal

सफाईकर्मियों के नाम व मोबाइल नंबर किए जाएं अंकित : रवींद्र जायसवाल

Sat, 03 May 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
The names and mobile numbers of sanitation workers should be marked: Ravindra Jaiswal
गाजीपुर। नगर पालिका, नगर पंचायतों के वार्डाें में कार्यरत सफाई कर्मचारियों के नाम और मोबाइल नंबर की पांच से सात प्रमुख स्थानों पर वाल पेंटिग कराई जाए, ताकि क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रहे। ये निर्देश राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्टांप व न्यायालय शुल्क व पंजीयन विभाग रवींंद्र जायसवाल ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए।
विज्ञापन

कहा कि जिले में जैविक खेती और ड्रैगन फ्रूट का अधिक से अधिक प्रचार किया जाए। शासन की योजनाओं के जो भी आवेदन आते हैं, उसका पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जाए। योजनाओं का पंचायत भवनों पर वाल पेंटिंग और चित्र अंकित कर प्रचार-प्रसार किया जाए। यदि किसी आवेदक का आवेदन अपूर्ण हो तो उसे दूरभाष व व्हाट्सएप के माध्यम से अवगत कराए। उसका आवेदन निरस्त न करें। पात्रों को पेंशन का लाभ दिया जाए। निराश्रित गोवंश को चारे व पानी की व्यवस्था की जाए। समय से टीकाकरण हो। झांसी में कई प्रकार की घास मिलती है, जिसको जनपद में रोपित कर चारे की व्यवस्था की जाए। वर्षा के जल का संचय करने के लिए सभी ग्राम सचिवालय, सरकारी कार्यालयों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण किया जाए। रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि आपकी जनता के प्रति जवाबदेही होनी चाहिए, जो भी फरियादी आते हैं, उनका पूरे आदर व सम्मान के साथ उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जाए। इस मौके पर डीएम अविनाश कुमार, एसपी डाॅ. ईरज राजा, सीडीओ संतोष कुमार वैश्य सहित सभी जिलास्तरीय अधिकारी मौजदू रहे।
विज्ञापन

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्टांप और न्यायालय शुल्क व पंजीयन विभाग रवींंद्र जायसवाल ने निर्देश दिया कि अच्छी नस्ल की गाय की खरीद के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से मंडी को लेकर योजना बनाई जाए। इससे अन्य राज्यों से दुधारू पशुओं को लाया जा सके। अधिक से अधिक पौधरोपण किया जाए। ग्राम विकास विभाग को निर्देश दिया कि जनपद में कुछ ऐसे तालाबाें का निर्माण कराया जाए, जहां अधिक से अधिक संख्या में सामूहिक विवाह के आयोजन किए जा सकें। बाजारों में महिलाओं के लिए एक सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed