फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The mystery of the shooting is not solved, the challenge for the police

गोलीकांड की नहीं सुलझी गुत्थी, पुलिस के लिए चुनौती

Thu, 28 Oct 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
The mystery of the shooting is not solved, the challenge for the police
कोतवाली क्षेत्र के रघुवरगंज चट्टी पर संदिग्ध परिस्थितियों में मेडिकल दुकानदार को लगी गोली की गुत्थी सुलझाना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। वजह वाराणसी पहुंची पुलिस को घायल के परिजन घटना के बारे में कुछ जानकारी नहीं दे सके। ऐसे में पुलिस को बिना जानकारी के बैरंग ही वापस लौटना पड़ा। फिलहाल पुलिस घायल के ठीक होने का इंतजार कर रही है, जिससे पूछताछ कर मामले को सुलझाया जा सके।
विज्ञापन

मालूम हो कि नसरतपुर गांव निवासी सुनील राय उर्फ बिट्टू अपने रघुवरगंज चट्टी स्थित मेडिकल स्टोर की दुकान में बैठे थे। अचानक जब उन्हें बाइक पर बैठाकर उपचार के लिए कुछ लोग एक निजी अस्पताल लेकर जा रहे थे, उस दौरान लोगों को गोली लगने की घटना की जानकारी हो पाई थी। जब-तक पुलिस मौके पर पहुंचती परिजन घायल को उपचार के लिए वाराणसी लेकर रवाना हो गए थे। इधर सीओ के नेतृत्व में पहुंची पुलिस घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ आस-पास के तीन से चार दुकानदारों को उठाकर कोतवाली ले गई थी, लेकिन किसी के द्वारा कोई जानकारी न देने की स्थिति में उन्हें छोड़ दिया गया। कोतवाल अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस वाराणसी गई थी, लेकिन परिजन भी घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। हालांकि मरीज का उपचार चल रहा है। हालत गंभीर बनी हुई है। घायल के खतरे से बाहर आने पर ही घटना के संबंध में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed