फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The municipal president staged a dharna for 15 hours

Ghazipur News: पालिकाध्यक्ष ने 15 घंटे दिया धरना

Sun, 20 Apr 2025 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
The municipal president staged a dharna for 15 hours
गहमर। जमानिया नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने गहमर कोतवाल पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए कोतवाली के सामने 15 घंटे धरना दिया। शुक्रवार रात नौ बजे से लेकर शनिवार को दोपहर 12 बजे तक उनका विरोध-प्रदर्शन चला।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष के समझाने-बुझाने के बाद उन्होंने धरना समाप्त किया। पालिकाध्यक्ष ने गहमर कोतवाल पर दुर्व्यवहार करने सहित कई आरोप लगाए। कोतवाल ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि चेयरमैन रिश्तेदारी के आरोपियों को छोड़ने के लिए दबाव रहे थे, जिसे वह नहीं मानें।
विज्ञापन

मनिया गांव में एक दिन पहले मालती देवी (60) ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया था। आरोप लगाया कि 17 अप्रैल की रात 10 बजे अपने दरवाजे में कारीगर से नाम लिखवा रही थीं। आरोप है कि दुर्गेश गुप्ता, जमुना गुप्ता, अभय गुप्ता, जीउत गुप्ता लोहे के रॉड और डंडे से उन्हें और उनके पति गोपाल गुप्ता की पिटाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में चारों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और दुर्गेश गुप्ता, जमुना गुप्ता और अभय गुप्ता को हिरासत में लेकर कार्रवाई करने लगी। बताया जा रहा है कि जिस दरवाजे पर नाम लिखा जा रहा था, उस जमीन पर विपक्षियों ने अपनी भी हिस्सेदारी बताई है। दोनों पक्षों का घर सटा हुआ है और वे पट्टीदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed