फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The municipal office building will be constructed at a cost of Rs 2.50 crore.

Ghazipur News: 2.50 करोड़ से बनेगा नपं कार्यालय भवन

Sun, 22 Feb 2026 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
The municipal office building will be constructed at a cost of Rs 2.50 crore.
नगर पंचायत सादात। संवाद
गाजीपुर। सादात नगर पंचायत कार्यालय के नए भवन का निर्माण होगा। इसके निर्माण पर 2.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। शासन की ओर से भवन निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। इसके बाद जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

कार्यालय के नए भवन का निर्माण होने से अधिकारियों, कर्मचारियों को कामकाज करने में सहूलियत होगी। साथ ही फरियादियों को भी सुविधा मिलेगी। सादात नगर पंचायत का गठन वर्ष 1972 में हुआ था। सादात नगर पंचायत का कार्यालय 54 वर्ष पुराना हो चुका है। वर्तमान में सादात नगर पंचायत कार्यालय जिस स्थान पर है, वह नगर पंचायत की भूमि है। लेकिन, मौजूदा समय में कार्यालय में जगह की कमी होने के साथ ही भवन पुराना हो चुका है। वहीं कार्यालय के नए भवन का निर्माण 1500 स्क्वायर मीटर में होगा। इसके लिए जमीन तलाश की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जमीन की तलाश होने के बाद निर्माण कार्य की कवायद शुरू की जाएगी। वर्ष 2025 में सादात नगर पंचायत की ओर से कार्यालय के नए भवन के निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था के रूप में सीएंडडीएस (कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विस) को दी गई है।
विज्ञापन

आधुनिक सुविधाओं वाला मीटिंग हाॅल बनेगा
गाजीपुर। सादात नगर पंचायत में 13 वार्ड हैं। इन वार्डों में 15 हजार से अधिक की आबादी रहती है। नए कार्यालय भवन में आधुनिक सुविधाओं वाला मीटिंग हॉल, चेयरमैन कार्यालय, ईओ कक्ष, बाबुओं के पटल आदि की व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही शौचालय, पेयजल की भी व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सादात नगर पंचायत कार्यालय के नए भवन निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है। निर्माण कार्य की कवायद चल रही है। - योगेश गुप्ता, परियोजना प्रबंधक सीएंडडीएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed