फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The municipal council has installed warning boards at five Ganga ghats in the city.

Ghazipur News: शहर के पांच गंगा घाटों पर नपा ने लगाया चेतावनी बोर्ड

Sat, 06 Jun 2026 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The municipal council has installed warning boards at five Ganga ghats in the city.
शहर के ददरीघाट पर सुरक्षा बोर्ड लगाते नगर पालिका कर्मी। स्रोत- नपा - फोटो : 1
गाजीपुर। घाटों पर न बैरिकेडिंग, न चेतावनी बोर्ड एक साल में डूबने से 40 लोगों की मौत शीर्षक से खबर अमर उजाला के 29 मई के अंक में प्रकाशित हुई थी। खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका प्रशासन की ओर से शहर के पांच गंगा घाटों पर शनिवार को चेतावनी बोर्ड लगाया गया।
विज्ञापन

शहर में करीब 34 गंगा घाट हैं। नगर पालिका प्रशासन की ओर से पांच गंगा घाटों पर चेतावनी बोर्ड लगा दिया गया है, जिस पर खतरा कृपया आगे पानी गहरा है, गहरे पानी में न जाए, अंकित किया गया है। शहर के बड़ा महादेवा, साई मंदिर, कलक्टर घाट, ददरीघाट व पोस्ताघाट पर चेतावनी बोर्ड लगा दिया गया है। नगर पालिका प्रशासन का दावा है कि जल्द ही शहर के सभी गंगा घाटों पर चेतावनी बोर्ड लगा दिया जाएगा। इसके साथ ही बैरिकेडिंग भी की जाएगी। वहीं खबर में जिक्र किया गया था कि शहर में 34 से अधिक गंगा घाट हैं, लेकिन किसी भी घाट पर बैरिकेडिंग, संकेतक या गोताखोर की तैनाती नहीं है। जबकि शहर के तीन प्रमुख घाटों पर प्रतिदिन करीब दो हजार लोग गंगा स्नान के लिए पहुंचते हैं। यहां कई लोगों की डूबने से मौत भी हो चुकी है। वहीं नगर पालिका ईओ डीके राय ने बताया कि शहर के पांच गंगा घाटों पर चेतावनी बोर्ड लगा दिया गया है। जल्द ही सभी गंगा घाटों पर चेतावनी बोर्ड लगाया जाएगा। साथ ही बैरिकेडिंग की भी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed