फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The MLA honored the newly elected village heads

नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को विधायक ने किया सम्मानित

Fri, 30 Jul 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
The MLA honored the newly elected village heads
स्थानीय खंड विकास सभागार में शुक्रवार को आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि विधायक अलका राय ने सभी नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जन आकांक्षाओं के अनुरूप क्षेत्र के उत्तरोत्तर विकास के लिए हरसंभव प्रयास हो रहा है। कहा कि ग्राम प्रधान गांव के विकास के लिए समुचित योजना बनाकर पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करें। तभी केंद्र एवं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति को मिलेगा। गांव के विकास के कार्यों में जहां भी कठिनाई और रुकावट आए तो बेहिचक अवगत कराएं। विकास कार्यों को पूरी तन्मयता से लगकर पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों से सरकार की योजनाओं की सफलता में सहयोग करने का अपील की। अध्यक्षता कर रहे ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद राय मुन्ना ने सभी ग्राम प्रधानों के कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर विनोद राय, रविकांत उपाध्याय, शशांक राय, सतीश राय, विमलेश राय, नीरज राय, सुधांशु राय, झब्बू, रामदुलार यादव, अवधेश कुशवाहा, अंजनी राय उपस्थित थे। संचालन शशांक शेखर राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed