फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The miscreants shot the farmer, actually escaped waving

बदमाशों ने किसान को मारी गोली, असलहा लहराते फरार

Sat, 20 Feb 2021 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
The miscreants shot the farmer, actually escaped waving
मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के दौलताबाद गांव में शुक्रवार की देर रात ट्यूबवेल पर खाना खाकर हाथ धो रहे किसान को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उसके बाएं हाथ की कोहनी के ऊपर लगी है। घायलावस्था में भागते हुए किसान ने खेत में छिपकर जान बचाई। घटना को अंजाम देकर बदमाश असलहा लहराते हुए फरार हो गए। पुलिस ने किसान को सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने होमगार्ड समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। गांव निवासी जितेंद्र कुशवाहा (40) देर रात ट्यूबवेल स्थित कमरे में खाना खाने के बाद बाहर निकलकर हाथ धो रहे थे। इसी दौरान पैदल ही तीन बदमाश आते दिखाई दिए। शंका होने पर जितेंद्र जब घर की तरफ भागने लगे तो बदमाशों ने उनपर फायर कर दिया। गोली किसान के बाएं हाथ की कोहनी के ऊपर लगी। अंधेरे का लाभ उठाते हुए जितेंद्र खेत में जा छिपे। कुछ देर तक तलाश करने के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए फरार हो गए। घायलावस्था में घर पहुंचे किसान को देख परिजन हतप्रभ रह गए। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल से पूछताछ की और उसे उपचार के लिए सीएचसी भेजा जहां डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल की तहरीर पर पुलिस ने एक होमगार्ड और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed