फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The maximum temperature decreased by one degree, while the minimum temperature increased

Ghazipur News: अधिकतम तापमान एक डिग्री घटा पर न्यूनतम बढ़ा

Wed, 14 Jan 2026 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
The maximum temperature decreased by one degree, while the minimum temperature increased
गाजीपुर। बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। हालांकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई और दिन भर तेज धूप निकली रही, जिससे ठंड का असर कुछ कम हुआ है। मंगलवार को अधिकतम 19 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके पहले सोमवार को अधिकतम 20 व न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

कोहरे का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसका सीधा असर यातायात पर पड़ रहा है। कोहरे के कारण सड़कों पर सुबह-शाम वाहनों की रफ्तार प्रभावित हो रही है। दुर्घटना से बचने के लिए चालक संभलकर वाहनों को चला रहे हैं। सुबह सात बजे धूप निकली तो पूरे दिन बनी रही। इससे ठंड से राहत मिली और लोगों की दिनचर्या पटरी पर नजर आई।
विज्ञापन

हालांकि सुबह व शाम के समय सिहरन बरकरार रही। सुबह की तरह शाम को भी वातावरण में कोहरा छा गया। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा रहा। आपदा विशेषज्ञ अशोक राय ने बताया कि धूप होने से ठंड से लोगों को राहत मिल रही है। आने वाले दिनों में भी खिली धूप होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000
बाजार और पार्कों में चहल-पहल बढ़ी
गाजीपुर। धूप निकलने के कारण दोपहर में नगर के पार्कों और बाजार में काफी चहल-पहल रही। दुकानों में ग्राहक खरीदारी करते हुए नजर आए। इसी तरह बच्चे पार्क व मैदान में उठल-कूद और पतंगबाजी करते रहे। घरों की छत पर भी लोग धूप का आनंद लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed