{"_id":"5eb557208ebc3e907e5a7af5","slug":"the-main-accused-in-the-farmer-murder-case-arrested-ghazipur-news-vns52389521","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कासिमाबाद। थाना क्षेत्र के मखदूमपुर निवासी रामा यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मिथिलेश यादव को बृहस्पतिवार की रात गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयोग किया गया तमंचा भी बरामद कर लिया है। पुलिस टीम को यह सफलता वेद बिहारी पोखरा के पास रात करीब 12 बजे मिली, जब वह कहीं भगाने की फिराक में था।
बीते दो मई की रात क्षेत्र के मखदुमपुर निवासी रामा यादव की सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मुख्य अभियुक्त मिथिलेश यादव पुत्र विजय शंकर यादव की तलाश में जुटी पुलिस टीम कई दिनों से जगह-जगह दबिश दे रही थी। जबकि हत्या के तत्काल बाद पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह ने इसके खुलासे के लिए प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह की अगुवाई में एक टीम गठित की थी। इसमेें उप निरीक्षक विजय यादव, अशोक ओझा एवं सुनील कुमार को शामिल किया गया था। साथ ही एसपी ग्रामीण चंद्रप्रकाश शुक्ला को पूरे मामले पर नजर रखने के निर्देश दिए गए थे। बृहस्पतिवार की रात भी पुलिस टीम हत्यारोपी की खोजबीन में जुटी थी कि देर रात मुखबिर की सूचना पर वेद बिहारी पोखरा के पास आरोपी के मौजूदगी की सूचना मिली। तत्काल वहां घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपी मिथिलेश को गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके पास से हत्या में प्रयोग किए गए पिस्टल को भी बरामद कर लिया। पुलिस की माने तो हत्यारोपी मिथिलेश को कुछ सफेदपोश संरक्षण देने लगे थे। उसका एक आपराधिक गिरोह से भी जुड़ाव था। रामा यादव की हत्या के बाद पूरे इलाके में उसकी दहशत कायम हो गई थी। कोई रात में घर से बाहर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। रामा यादव की हत्या के बाद से पूरा परिवार दहशत में हैं। मृतक के दोनों बेटों कमलेश यादव और प्रमोद यादव को हत्या के बाद कई बार धमकियां मिल चुकी है। इससे और खलबली मची हुई है।