फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The main accused arrested for raping a teenager

किशोरी से किया था दुष्कर्म, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Fri, 19 Jun 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
The main accused arrested for raping a teenager
कासिमाबाद। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी अपने साथ हुई दरिंदगी से खिन्न होकर बृहस्पतिवार की सुबह फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने घटना में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 जून की रात लगभग दस बजे एक युवती अपने घर के सामने स्थित हैंडपंप पर पानी भर रही थी। उसी समय गांव का ही एक युवक बाइक से आया और तमंचा सटाकर युवती को बाइक पर बैठा गांव से बाहर कुछ दूर स्थित गैस गोदाम के पास पहले से खड़े ट्रक पर ले जाकर अपने साथी को सुपुर्द कर दिया। साथी ने युवती के साथ ट्रक में जबरदस्ती दुराचार किया। घटना की जानकारी परिजनों को तब हुई जब युवती एक घंटे बाद लौट कर घर आई और आपबीती अपने परिजनों को बताई। इसके बाद परिजन दो दिनों तक लोकलाज की डर से घटना को छिपाने का प्रयास करते रहे। बताया जाता है कि 17 जून की सुबह युवती के परिजनों से एवं उस युवक के परिजनों से मारपीट हो गई। जिसने युवती तमंचा सटाकर बाइक पर बैठा कर ले गया था। मारपीट के बाद दोनों पक्ष थाने आ गया। युवती के पिता थाने में पूरी घटना की जानकारी देते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर लिया। इस घटना में दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का एनसीआर दर्ज कराया। घटना की चिकित्सकीय जांच दूसरे दिन गुरुवार को होनी थी। इस दौरान युवती अपने भूसा घर में लगे बांस में फंदा लगाकर झूल गई और सुबह आठ बजे आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ओमप्रकाश सिंह ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए युवती के परिजनों से बातचीत कर शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश भी दिया था। शुक्रवार की सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि युवती के साथ दुराचार करने वाला मुख्य आरोपी सिधागरघाट त्रिमुहानी पर खड़ा है और कहीं भागने की वाला है। इस सूचना पर पुलिस पहुंचकर युवक को गिरफ्तार कर ली और संबंधित धारा में जेल भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त धनंजय यादव निवासी महुली रामगढ़ थाना कासिमाबाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed