फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The machine was distributed to 18 Vidyut Sakhis of the development block

विकास खंड के 18 विद्युत सखियों को वितरण किया गया मशीन

Thu, 05 May 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
The machine was distributed to 18 Vidyut Sakhis of the development block
सेवराई। तहसील क्षेत्र के भदौरा विकासखंड में समूह की महिलाओं एवं विद्युत सखियों को बृहस्पतिवार को निशुल्क प्रिंटर मशीन का वितरण किया गया। सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में ग्रामीण महिलाओं के उत्थान, स्वरोजगार एवं गृह उद्योग को बढ़ावा देने के लिए समूह का गठन किया गया है। जिस के क्रम में भदौरा विकासखंड क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में समूह बनाया गया है। समूह की महिलाओं को शौचालय निगरानी एवं बीसी सखी के माध्यम से कई विकास कार्यों के क्रियान्वयन का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में खंड मिशन प्रबंधक कौशल कुमार एवं सुनीता देवी के नेतृत्व में समूह की 18 महिलाओं को निशुल्क विद्युत प्रिंटर मशीन का वितरण किया गया। खंड मिशन प्रबंधक कौशल कुमार ने बताया कि ग्रामीण अंचलों में महिलाओं के भरण पोषण एवं उत्थान को दृष्टिगत रखते हुए स्वरोजगार एवं कार्यों के क्रियांवयन का जिम्मा सौंपा गया है। विभिन्न ग्राम पंचायतों के समूह की अट्ठारह चयनित विद्युत सखियों को निशुल्क प्रिंटर मशीन का वितरण किया गया। जिस के उपयोग से वह क्षेत्र के उपभोक्ताओं के बिजली बिल भुगतान के पश्चात उन्हें बिल प्रिंट कर कर दे सकेंगी।विद्युत सखी क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को समय पर बिल भुगतान करने का कार्य दिया गया है जिससे बिजली उपभोक्ता बिना कोई परेशानी के निर्बाध रूप से अपने बिल का भुगतान कर सके। इस दौरान विद्युत सखी नीलम देवी, रीना देवी, मिंता देवी, ममता देवी, संजू देवी, पूनम देवी, तारा देवी, वर्षा सिंह, तान्या देवी, सुषमा, पवन, लक्ष्मीना, साधना, रीना आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed