{"_id":"66181e10f9b1a790780a72b1","slug":"the-lover-had-murdered-her-after-pressurizing-her-for-marriage-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-113260-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: शादी के लिए दबाव बनाने पर प्रेमी ने ही कर दी थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: शादी के लिए दबाव बनाने पर प्रेमी ने ही कर दी थी हत्या
विज्ञापन
गाजीपुर। मरदह थाना क्षेत्र के वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर कंसहरी भवानीपुर गांव के पास चाय की दुकान के पास 12 दिन पहले ताला बंद बक्से में मृत मिली महिला की हत्या की गई थी। इस वारदात को अंजाम शादी के लिए दबाव बनाने और पैसा मांगने पर अपनी पहली प्रेमिका और अपने दोस्त के साथ उसके प्रेमी ने दिया था। यही नहीं शव को छुपाने के लिए बक्से में रखकर ऑटो से मऊ लाकर फेंक दिया। फिलहाल, पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि पूछताछ में मुख्य हत्यारोपी प्रेमी अनूप गुप्ता ने बताया कि वो शादीशुदा है और वो असगरी खातून नाम की एक महिला से प्रेम करता था। इसी बीत दो वर्ष से शीला यादव (मृतका) से उसके संबंध हो गए। वो मऊ जनपद के ब्रह्मस्थान में किराये पर रहता था। जहां दोनों मिलने आया करती थी। कुछ समय से शीला लगातार शादी और पैसे की भी मांग कर रही थी। करीब डेढ़ से दो लाख रुपये दिया भी था, लेकिन वह लगातार और पैसे की मांग कर रही थी। इससे आजिज आकर छुटकारा चाहता था। रास्ते से हटाने के लिए 30 मार्च को कमरे पर बुलाया। जहां पहले से मौजूद दोस्त पंकज वर्मा और पहली प्रेमिका असगरी के साथ मिलकर सिर पर बांस के डंडे से मारकर और फर्श पर पटक कर उसकी हत्या कर दी। शव को बोरे में भरकर कमरे में ही छिपा दिया था। बीते 31 मार्च को मऊ से स्टील का बक्सा खरीदकर उसमें शव को रखकर एक ऑटो पर रखकर कंसहरी में फोरलेन के किनारे रख कर चला गया था। एसपी ने बताया कि मरदह पुलिस और स्वाट की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को तीनों हत्यारोपियाें को गिरफ्तार कर लिया।
मरदह में ही किराये के मकान में रहने लगे थे तीनों
पुलिस के मुताबिक मरदह पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए मऊ का कमरा छोड़ मरदह में ही किराये पर असगरी व पंकज के साथ रहता था। हालांकि हैदरगंज पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे अंडर पास के नीचे से तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया। साथ ही हत्या में प्रयुक्त खून लगा बांस का डंडा भी बरामद कर लिया।