फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The Lieutenant Governor of Jammu and Kashmir will inaugurate Kinwar Kirti Stambh today

जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल आज करेंगे किनवार कीर्ति स्तंभ का उद्घाटन

Thu, 23 Dec 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
The Lieutenant Governor of Jammu and Kashmir will inaugurate Kinwar Kirti Stambh today
नंदगंज में जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का स्वागत करते भाजपा नेता। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
भूमिहार ब्राह्मणों के मूल स्थान सहरमाडीह में स्थापित किनवार कीर्ति स्तंभ का उद्घाटन 24 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा करेंगे। इसके लिए विशाल पंडाल में मंच बनाया गया है। कई दिनों से चल रही तैयारी पूरा कर ली गई है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राजगुरु मठ शिवाला घाट वाराणसी के पीठाधीश्वर संत अनंतानंद सरस्वती महाराज होंगे। ‘त्रिलोचन किनवार कीर्ति स्तंभ’ का निर्माण किनवार वंश के समाजसेवी एवं इसके संरक्षक अरविंद राय एवं अध्यक्ष संतोष कुमार राय के नेतृत्व में हुआ है। यह स्थान कश्यप गोत्रीय किनवार भूमिहार वंश के आदिपुरुष त्रिलोचन दीक्षित द्वारा 1090 में आबाद किया गया था। यहीं से कश्यप गोत्र के भू-ब्राह्मण गाजीपुर और आस-पास के जिलों तथा बिहार में बसे हुए हैं। त्रिलोचन कीर्ति स्तंभ में प्रतीक चिह्न पर प्रकाश डालते हुए अध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि बीच में हमारे आदि पुरुष भगवान परशुराम का फरसा तथा दोनों तरफ कृषि प्रधान ब्राह्मण होने के कारण हसुआ का चिह्न बनाया गया है। इस त्रिलोचन कीर्ति स्तंभ से अनंत काल तक ब्राह्मणों को प्रेरणा मिलती रहेगी।
विज्ञापन

इस स्तंभ के संरक्षक लठ्ठूडीह निवासी इंजीनियर अरविंद राय ने बताया कि कश्यप किनवार भूमिहार ब्राह्मण वंश का अपने आप में एक स्वर्णिम इतिहास है। कश्यप गोत्रीय जिनके पूर्वज अमोघ दीक्षित का जन्म पदुमपुर कर्नाटक राज्य में हुआ था। कश्यप गोत्रीय भूमिहार ब्राह्मण कन्नौज के कान्यकुब्जीय दीक्षित ब्राह्मण हैं जिनका उल्लेख पुस्तकों में मिलता है। अमोघ दीक्षित के पुत्र त्रिलोचन दीक्षित के जन्म के बाद संपूर्ण सर्वांगीण विकास पदुमपुर कर्नाटक में होने के बाद इन्होंने कर्नाटक राज्य से उत्तर भारत जाने की इच्छा व्यक्त की। इसके बाद विंध्य एवं सतपुणा के रास्ते पहुंचकर अपने परिवार के श्री सोइर दीक्षित एवं श्री सीरी दीक्षित से मिलकर सलाह मशवरा कर इसी सहरमाहडीह जो गाजीपुर जिले के भांवरकोल व्लाक में स्थित है को वर्ष 1090 ई. में अपना निवास बनाया। इसी सहरमाहडीह पर त्रिलोचन दीक्षित को चार पुत्र मुनी दीक्षित, मुन्हन दीक्षित, सुहेनी दीक्षित, मुहानी दीक्षित पैदा हुए। बाद में इनके वंशज कुल 42 गांवों में आबाद हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में हिमांशु राय, दिवाकर पांडेय, हर्ष राय, दिनेश राय, गुड्डू, पंकज राय, विनोद राय, कृष्णानंद राय, श्याराज तिवारी आदि लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपराज्यपाल का जगह-जगह स्वागत
गाजीपुर। करीब एक साल बाद अपने गृह जनपद आए जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का बृहस्पतिवार को जगह जगह स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि वे जिले के लोगों के आभारी हैं। जिले में दो दिन रहेंगे और आप सबसे मुलाकात होती रहेगी।
उपराज्यपाल के आगमन पर समर्थकों और शुभचिंतकों ने जिंदाबाद का नारा लगाकर मनोज सिन्हा का स्वागत किया। उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे जहां पुष्प, पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। साथ ही गाड़ियों का भारी काफिला बाबतपुर से गाजीपुर पहुंचा। इस बीच, उमरहा, कैथी, राजवाड़ी, सिधौना, सैदपुर, पियरी, पहाड़पुर, देवकली, नंदगंज, सहेड़ी, महाराजगंज और भुतहियाटाड़ पर स्वागत करने वालों की भीड़ लगी रही।

वहीं, उपराज्यपाल के स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, सरोज कुशवाहा, विधायक सुभाष पासी, ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, अच्छेलाल गुप्ता, शशिकांत शर्मा, कार्तिक गुप्ता, शैलेष राम, मनोज सिंह, संकठा मिश्रा, सरोज भारती और दिलिप गुप्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed