{"_id":"6a04d1841212671f840dd216","slug":"the-lesson-of-staying-away-from-drugs-is-failing-right-outside-the-school-gates-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-152376-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: ‘नशे से दूरी’ का पाठ, स्कूल से बाहर ही हो रहा फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: ‘नशे से दूरी’ का पाठ, स्कूल से बाहर ही हो रहा फेल
विज्ञापन
सुखडेहरा प्राथमिक विद्यालय के पास गुमटी में बिकता गुटखा व नशे की अन्य सामाग्री। संवाद
गाजीपुर। युवाओं को नशे से बचाने और शिक्षण संस्थानों के आसपास स्वस्थ वातावरण बनाने के उद्देश्य से स्कूल और कॉलेजों के 500 मीटर के दायरे को नशामुक्त क्षेत्र घोषित किया गया है। हालाँकि, कई जगहों पर यह दूरी पालन नहीं हो रहा है और कुछ दुकानों की दूरी महज 20 मीटर तक सीमित है। वहीं, शराब की दुकानें कहीं 50 मीटर तो कहीं 100 से 200 मीटर की दूरी पर खुली हैं। छात्र-छात्राओं को स्कूल-कॉलेज आते-जाते गुटखा, तंबाकू और शराब की दुकानों के पास से गुजरना पड़ रहा है। जिम्मेदार संस्थाएं इस पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रही हैं। मिश्रबाजार: नगर के मिश्रबाजार स्थित इंटर कॉलेज से मात्र 100 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे शराब की दुकान है। महुआबाग तिराहा: एक तरफ इंटर कॉलेज और दूसरी तरफ प्राथमिक विद्यालय स्थित है। दोनों विद्यालयों से लगभग 10-20 मीटर की दूरी पर तंबाकू उत्पाद की दुकानें हैं। बरेसर: जहूराबाद स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से लगभग 200 मीटर, वहीं बरेसर स्थित एक निजी विद्यालय से 150 मीटर की दूरी पर शराब की दुकान है। सेवराई: सतरागंज प्राथमिक विद्यालय से लगभग 200 मीटर पर दुकान स्थित है। सैदपुर क्षेत्र: हसनपुर और भद्रसेन में 50-60 मीटर की दूरी पर शराब की दुकानें संचालित हैं।
मिश्रबाजार स्थित राजकीय सिटी इंटर कॉलेज में शहर और आसपास के इलाकों से करीब दो हजार छात्र पढ़ाई करते हैं। करीब 100 मीटर दूर मिश्रबाजार से लालदरवाजा जाने वाले मार्ग पर शराब की दुकान है, जिस मार्ग से छात्र प्रतिदिन आवागमन करते हैं।
नगर के बंधवा तिराहा स्थित एक निजी विद्यालय से करीब 400 मीटर दूर शराब की दुकान है। यह दुकान सिंचाई विभाग चौराहा से गोराबाजार जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित है। दोनों तरफ से छात्र-छात्राएं विद्यालय आते-जाते हैं।
विज्ञापन
महुआबाग तिराहा के एक तरफ राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और दूसरी तरफ प्राथमिक विद्यालय स्थित हैं। तिराहा पर दोनों तरफ लगभग 40 मीटर की दूरी पर तंबाकू उत्पादों की दुकानें हैं। छात्र प्रतिदिन इसी मार्ग से होकर पढ़ाई करने आते-जाते हैं।
जहूराबाद स्थित सरकारी विद्यालय से महज 200 मीटर की दूरी पर शराब की दुकान है। वहीं, विद्यालय से करीब 20 मीटर पर तंबाकू उत्पाद की दुकानें हैं। कुछ स्थानों पर तो 10 मीटर की दूरी पर तंबाकू की बिक्री की जा रही है।