फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The lack of a roundabout is causing frequent accidents.

Ghazipur News: गोलंबर न होने से आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं

Wed, 14 Jan 2026 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
The lack of a roundabout is causing frequent accidents.
चहनिया। कस्बा स्थित चौराहे पर गोलंबर न होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। 3 दिन के अन्दर चार दुर्घटनाएं हुईं, जिसमें 3 की मौत हो गई। दो व्यक्ति जीवन और मौत से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

चहनिया चौराहे पर सायकिल, मोटरसायकिल ऑटो व चार पहिया वाहन लड़ते-भिड़ते रहते हैं। कुछ राहगीर तो आपसी सामंजस्य बनाकर बड़ी घटना होने से बचाते रहते हैं। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से चौराहे पर गोलंबर बनवाये जाने की मांग की ताकि दुर्घटनाओं से लोगों को बचाया जा सके। समाजसेवी ध्रुव कुमार मिश्र उर्फ प्रिंस का कहना है कि सड़क फोरलेन बन जाने के बाद इस चौराहे का महत्व बहुत ज्यादा बढ़ गया। इस चौराहे से जमानिया, सैदपुर, वाराणसी, मुगलसराय, चंदौली इत्यादि सबकी दूरी 25 से 30 किलोमीटर तय कर लोग पहुंच जाते हैं। इतना ही नहीं बल्कि बिहार प्रान्त के नेता वगैरह वीवीआईपी भी बाबतपुर से सीधा इसी रोड का इस्तेमाल कर आवागमन करते हैं। चौराहे से मात्र 3 किलोमीटर के अन्दर में चार-चार महाविद्यालय, चार से पांच इंग्लिश मिडियम स्कूल संचालित होते हैं और छात्रों, अध्यापकों का भी चौराहे से होकर आना-जाना होता है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि गोलंबर कार्ययोजना में प्रस्तावित नहीं है। चौराहे के चारों तरफ स्पीड ब्रेकर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed