फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The Khejuri-Maniyar road will be 5.5 meters wide

Ghazipur News: साढ़े पांच मीटर चौड़ा होगा खेजुरी मनियर मार्ग

Wed, 01 Apr 2026 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
The Khejuri-Maniyar road will be 5.5 meters wide
बलिया। खेजुरी से मनियर को जोड़ने वाले नौ किमी लंबे (ओडीआर) मार्ग के दिन बहुरने वाले हैं। इस सिंगल रोड के कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त होने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती थी। शासन ने इस महत्वपूर्ण मार्ग को अब साढ़े पांच मीटर चौड़ा करने का फैसला लिया है। इसके लिए 21.60 करोड़ की परियोजना को स्वीकृति दी गई है। कार्य शुरू कराने के लिए 1.05 करोड़ की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

खेजुरी से मनियर जाने वाले मार्ग एनएच-727बी (बलिया-सिकंदरपुर मार्ग) को सिकंदरपुर-लालंगज स्टेट हाईवे से जोड़ता है। इसलिए इस मार्ग की अहमियत बढ़ जाती है। इस मार्ग पर खेजुरी, हथौज, अजनेरा, अझउर, पिलुई आदि 12 से ज्यादा गांव हैं। 50 हजार से ज्यादा की आबादी इससे सीधे जुड़ी हुई है। मार्ग को चौड़ीकरण से इन लोगों को इससे सीधे लाभ होगा।
विज्ञापन

19.69 करोड़ से होगा प्रधानपुर-बस्तौरा मार्ग का चौड़ीकरण
बलिया। जनपद के रसड़ा तहसील के सात किमी लंबे प्रधानपुर-बस्तौरा मार्ग का चौड़ीकरण 19.69 करोड़ की लागत से किया जाएगा। इस मार्ग को भी साढ़े पांच मीटर चौड़ा किया जाएगा। ये मार्ग प्रधानपुर, बखरियाडीह चट्टी, बनियापुर, डूमरकोठी, मंगरौली, बंकापुर, नफरेपुर, गौरा, टीकादेवरी होते हुए बस्तौरा तक जाता है। पांच वर्ष तक सड़क का अनुरक्षण भी शामिल है। निर्माण को शुरू करने के लिए पहली किस्त में 50 मिले हैं। इस मार्ग से लगभग 20 से 25 हजार की आबादी सीधी जुड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मापुर-मटिही मार्ग भी होगा चौड़ा
बलिया। चितबड़ागांव क्षेत्र में धर्मापुर से मटिही तक साढ़े आठ किमी लंबे ओडीआर मार्ग को 22.03 करोड़ की लागत से साढ़े पांच मीटर चौड़ा किया जाएगा। ये मार्ग धर्मापुर, अख्तियारपुर, गोसलपुर होते हुए मटिही तक जाता है। कार्य शुरू करने के लिए पहली किस्त में 1.07 करोड़ रुपये मिले हैंं।

पहले चौड़ीकरण...अब इंटरलाकिंग की परियोजना

बलिया। बंसडीह तहसील क्षेत्र में नारायनपुर, सुरहाताल होते हुए बगौता तक लगभग साढ़े सात किमी लंबे ओडीआर मार्ग को साढ़े पांच मीटर चौड़ा करने की परियोजना अभी कुछ समय पहले ही स्वीकृत की गई थी। अब इसके दोनों किनारे पर इंटरलाकिंग के लिए 6.39 करोड़ की एक और परियोजना को स्वीकृति दी गई है। पहली किस्त में 31.23 लाख रुपये भी मिल गए हैं। साढ़े पांच मीटर चौड़े मार्ग के दोनों किनारों पर इंटरलाकिंग होने से मार्ग की तो और बढ़ेगी ही, इसकी सुंदरता भी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed