फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The judiciary becomes beautiful and clean with state-of-the-art technology: Chief Justice

अत्याधुनिक तकनीकी युक्त सुंदर एवं स्वच्छ बने न्यायपालिका: मुख्य न्यायमूर्ति

Sat, 20 Feb 2021 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
The judiciary becomes beautiful and clean with state-of-the-art technology: Chief Justice
गाजीपुर। उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति गोविंद माथुर ने शनिवार को सिविल बार सभागार में समाजसेवी, कुशल अधिवक्ता राजेश्वर सिंह, पीयूषकांत वर्मा, श्रीकांत वर्मा एवं मुंशी चंद्रिका प्रसाद के चित्रों का अनावरण किया। उनको नमन कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने न्यायपालिका को आधुनिक तकनीक से युक्त बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बाबू राजेश्वर सिंह द्वारा किए गए विधिक और शैक्षिक कार्यों की सराहना की। साथ ही विधिक कार्यों में होने वाली सभी सुविधाओं को उपलब्ध करने के लिए आश्वस्त किया। मुख्य न्यायमूर्ति ने जनपद के बार एसोसिएशन की प्रतिष्ठा की प्रशंसा की। अतिथियों का स्वागत सिविल बार संघ के अध्यक्ष हृदयनारायण सिंह ने पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र प्रदान कर किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता रामपूजन सिंह, न्यायमूर्ति ओमप्रकाश सप्तम, न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा, न्यायमूर्ति विवेक वर्मा, महानिबंधक अजय कुमार श्रीवास्तव ने भी विचार रखे। कार्यक्रम के संयोजक अजीत कुमार सिंह रहे। अपर महाधिवक्ता अजीत कुमार सिंह ने आभार जताया। संचालन अपर जिला जज गौरव कुमार और अजय कुमार सिंह ने किया। इस दौरान सुभाषचंद्र गुप्त, डा. अमित प्रताप, संजीव कुमार सिंह, रणजीत सिंह, नदीम सिद्दीकी, कृपाशंकर सिंह, रामनगीना सिंह, गंगेश्वर श्रीवास्तव, डा. देवदत्त उपाध्याय, विजयशंकर पांडेय, विशाल पांडेय, वीरेंद्र पांडेय, अरुणोदय दुबे, सुनील दुबे, राजेश प्रताप सिंह, सिविल बार संघ के अध्यक्ष ह्रदयनारायण सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed