फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The joy of Chhath Puja turned into mourning a girl who came for the puja drowned in the Ganga and died

Ghazipur: छठ पूजा की खुशियां मातम में बदली, पूजा में आई बालिका गंगा में डूबी, मौत

Mon, 04 Nov 2024 10:42 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 04 Nov 2024 10:42 PM IST
सार

गाजीपुर में छठ पर्व पर पूजा करने आई मां की गोद सूनी हो गई। छ: साल की बच्ची नदी में समा गई और खुशियां मातम में तब्दील हो गई। बताते चलें कि उमरहा निवासी संदीप की पुत्री तन्या सैदपुर स्थित घाट पर पहुंची और घरेलुजनों के साथ स्नान करने लगी। गहराई में जाने से नदी में डूब गई। गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला। पिता का रो रो कर बुरा हाल है और खुशियों भरा पर्व मातम में बदल गया।

विज्ञापन
The joy of Chhath Puja turned into mourning a girl who came for the puja drowned in the Ganga and died
मृत बालिका का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

 सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के गंगा नदी पक्का घाट पर स्नान करते समय में छह वर्षीय बालिका की डूबने से मौत हो गई। चौबेपुर थाना क्षेत्र के उमरहा गांव निवासी संदीप पांडेय की पुत्री तान्या (6) मां संग छठ पूजा में शामिल होने के लिए सैदपुर थाना क्षेत्र के बौरवा गांव आई थी।
विज्ञापन




स्वजन संग बच्ची गंगा में स्नान करने लगी और डूब गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम से बच्ची की तलाश शुरू किया। लगभग एक घंटे बाद शव को 50 मीटर बरामद किया। शव को देख पिता बेहोश हो गए। घर में महिलाएं विलाप करने लगी। घटना से पूरे गांव में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed