फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The issue of health, education, electricity, road raised in Mohammadabad in the Vidhansabha

Ghazipur News: विधानसभा में मुहम्मदाबाद में स्वास्थ, शिक्षा, बिजली, सड़क का मुद्दा उठा

Sun, 26 Feb 2023 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Feb 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
The issue of health, education, electricity, road raised in Mohammadabad in the Vidhansabha
राज्यपाल के अभिभाषण पर बोले मुहम्मदाबाद विधायक सुहैब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुहम्मदाबाद। स्थानीय विधायक सुहैब उर्फ मन्नू अंसारी ने शुक्रवार को विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बोलते हुए मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र की स्वास्थ, शिक्षा, बिजली, सड़क आदि मुद्दों को उठाया। सुहैब उर्फ मन्नू अंसारी ने सदन में अधिष्ठाता को संबोधित करते हुए कहा कि मैं अपने विधानसभा क्षेत्र से चुना गया अभी तक का सबसे युवा विधायक हूं। मेरे विधानसभा क्षेत्र मुहम्मदाबाद में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव के समय 2016 में एक ट्रामा सेंटर दिया गया था जो बनकर तैयार है। उसमें डाक्टर सहित जो भी आवश्यक वस्तुएं चाहिए वह सब देकर उसे तत्काल चालू किया जाए ताकि हादसे के घायलाें की जान बचाई जा सके।
इसके साथ ही हमारे क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य केंद्रो में डॉक्टरों की नियुक्ति की जाए। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के पास सब्जी मंडी बनाई जाए ताकि सब्जी उत्पादक किसान अपने उत्पाद को बाहर भेजकर उचित मूल्य प्राप्त कर सके और युवकों को रोजगार मिल सके। मुहम्मदाबाद तहसील के कुछ गांवों को कासिमाबाद तहसील में शामिल कर दिया गया था जिससे उन गांवों के लोगों को काफी परेशानियां हो रही है। उन गांवों को पुन: मुहम्मदाबाद तहसील में सम्मिलित किया जाए। सरकार खेलों को बढ़ावा दे रही है लेकिन हमारे क्षेत्र में खिलाड़ियों के लिए कोई व्यवस्था नहीं है।इसलिए इस क्षेत्र में एक स्टेडियम में स्थापित किया जाए।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र में एक विश्वविद्यालय, एक महिला डिग्री कॉलेज और आरटीआई स्थापित किया जाए। जनपद में विश्वविद्यालय की मांग लंबे समय से की जा रही है और विश्वविद्यालय बनाने के मानक के अनुसार जितने महाविद्यालय चाहिए, उससे अधिक बल्कि दो गुने महाविद्यालय यहां है। गर्मी के दिनों मे किसानों को नलकूप के माध्यम से अपने खेतों में सिंचाई करनी होती है इसलिए मुहम्मदाबाद व भांवरकोल विकासखंड में 33/11 का पावर स्टेशन खोला जाए तथा क्षेत्र के सभी जर्जर विद्युत तारों को बदला जाए और ट्रांसफार्मर की क्षमता में वृद्धि की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंसारी ने कहा कि मगई नदी पर कयामपुर से कमालपुर और परसा से खेमपुर में दो पक्का पुल बनाया जाना अत्यंत आवश्यक है। क्षेत्र की कई पुलिया टूटी हुई है जिसमें रेवतीपुर विकास खंड की कल्याणपुर, नकदिलपुर व भांवरकोल विकास खंड की अवथही और बसनिया आदि क्षतिग्रस्त पुलों को तत्काल बनाया जाए। अंसारी ने कहा कि हमारे क्षेत्र के मुहम्मदाबाद नगर मे सोमेश्वर महादेव मंदिर व शाहनिंदपीर है जहां बड़ी संख्या में लोग दर्शन पूजन के लिए आते है। पर्यटन विभाग से इन दोनों धार्मिक स्थलों का सुंदरीकरण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed